दुमका । पुलिस ने 72 घंटे के भीतर लूट का प्रयास करनेवाले तीन अपराधियों को धर दबोचा है। मंगलवार को प्रेसवार्ता कर एसपी वाईएस रमेश ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी जिले के जामा थाना क्षेत्र के दुधानी गांव निवासी रोहित कुमार साह, देवघर के बाघमारा गांव निवासी राजलाल हेम्ब्रम और बिरेंद्र हेम्ब्रम शामिल है। अपराधियों की गिरफ्तारी सोमवार को उनके घरों से की गई है। रविवार को थाना क्षेत्र के भुरकुंडा में तीन बाइक सवार अपराधियों ने ग्राहक सुविधा केंद्र के संचालक से हथियार के बल पर लूट का असफल प्रयास किया था। मौके पर केंद्र के एक…
Read MoreCategory: दुमका
मनमाने ढंग से राशन वितरण के आरोप में विक्रेता का लाईसेंस निलंबित
दुमका। सदर प्रखंड के बेहराबांक पंचायत के कोदोखिचा एवं गुहियाजोरी गांव के दर्जनों ग्रामीण मंगलवार को जनवितरण प्रणाली दुकानदार के खिलाफ जिला आपूर्ति कार्यालय दुमका पहुंचे। ग्रामीणों का नेतृत्व झाविमो केंद्रीय प्रवक्ता डॉ अंजुला मुर्मू कर रही थी। नाराज ग्रामीणों ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी के नाम आवेदन सौंपा, जिसमें खाद्य समाग्री भुगतान में हो रही अनियमितताओं से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि अप्रैल माह से राशन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। वहीं मनमाने तरीके से राशन वितरण का दुकानदार द्वारा रसीद काटने का आरोप लगाया। साथ ही ग्रामीणों…
Read Moreभीड़ ने चोर को पीट-पीटकर मार डाला, उसके तीन साथी भाग निकले
दुमका। झारखंड में ग्रामीणों ने एक और चोर को पीट-पीटकर मार डाला। घटना दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड की भोडाबाद पंचायत के चिहुंटिया गांव में गुरुवार सुबह हुई। मृतक का नाम भोला हाजरा बताया जा रहा है। वह तालझारी थाना के लोहारिया गांव का रहने वाला था। ग्रामीणों के मुताबिक, चार चोरों ने चिहुंटिया गांव के आनंदलाल मरांडी के घर में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी का सामान बक्सा आदि लेकर चारों भाग ही रहे थे कि ग्रामीणों की नजर पड़ गई। इसमें से तीन चोर भागने में…
Read Moreजाली नोट का कारोबारी 2.21 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार
दुमका। जाली नोट का धंधा करने वाले प्रशांत कुमार ठाकुर को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2 लाख 21 हजार रुपए बरामद किये गये। शनिवार को एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने बताया कि प्रशांत के पास से जाली 500 और 2000 के नए और पुराने नोट बरामद किये गये हैं।इसमें 2000 के 35 नोट, 500 के 41 और 500 के पुराने 262 नोट शामिल हैं। आरोपी की गिरफ्तारी आउटडोर स्टेडियम से शुक्रवार को हुई। प्रशांत शहर के नगर थाना क्षेत्र के शिवसुंदरी रोड निवासी है। वह 40 फीसदी कमीशन पर जाली नोट का कारोबार करता था। पुलिस के मुताबिक प्रशांत पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालीयाचक निवासी मोहम्मद शकील और मोहम्मद बाबू से मिलकर…
Read Moreदहेज लोभियों ने विवाहिता को किया आग के हवाले, मौत
दुमका। जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के घघरी गांव में दहेज के लिए विवाहिता को केरोसिन तेल डालकर आग लगा दिया गया, जहां इलाज के दौरान गुरूवार को उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके मायके वालों को सौंप दिया। जबकि आग लगाने के आरोपित पति और उसकी सास फरार हैं। मौत से पूर्व पीड़िता निकिता ने पुलिस को दिए फर्द बयान में बताया था कि पति मिथलेश मंडल और सास शीला देवी दहेज के रूप में 25 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। नहीं देने की वजह से ससुराल वाले बराबर प्रताड़ित करते थे। 29 मई को उसके पति मिथलेश…
Read Moreठनका की चपेट में आने से महिला की मौत, कई पशु भी मरे
दुमका । जिले के जामा थाना क्षेत्र मोहुलबना मैदान में ठनका की चपेट में आने से पक्कू मुर्मू ( 55) की मौत हो गयी। घटना गुरूवार की है।बताया जाता है कि महिला शाम को अपने खेत गई थी। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ और महिला वज्रपात की चपेट में आ गयी।इधर, काठीकुंड प्रखंड के शहरजोरी हटिया के पास वज्रपात की चपेट में आने से तीन बैल और पांच बकरियों की मौत हो गई। सभी बैल और बकरियां शहरजोरी गांव के पास्टर मुर्मू का बताया जा रहा है।
Read Moreनहीं थम रहा है भाजपा जिलाध्यक्ष का विरोध
दुमका । जामा विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड में मंगलवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और उन्हें हटाने की मांग तेज हो गई।प्रखंड में उपप्रमुख कक्ष मेंं देरशाम हुई बैठक की अध्यक्षता उपप्रमुख सह भाजपा के पूूर्व प्रखंड अध्यक्ष इन्द्रकांत यादव ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक जिलाध्यक्ष निवास मंडल को अध्यक्ष पद से नहीं हटाया जाएगा, तब तक जामा में सदस्यता अभियान का कार्यक्रम स्थगित रहेगा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि…
Read Moreसाईबर टीम ने छापेमारी कर तीन नामजद अपराधियों को दबोचा
दुमका। दुमका पुलिस साईबर टीम ने छापेमारी कर तीन साईबर अपराधियों को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है । पुलिस को यह कामयाबी मंगलवार को देर रात मिली। इसकी जानकारी साईबर डीएसपी श्रीराम समद ने दी।उन्होंने बताया कि एसपी वाई एस रमेश के निर्देशानुसार दुमका पुलिस के साइबर टीम ने छापेमारी कर तीन नामजद साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साईबर अपराधियों में जरमुंडी थाना क्षेत्र के हथनामा गांव निवासी सिराजुद्दीन अंसारी, अजीद अंसारी एवं थाना क्षेत्र के ही रजन गांव निवासी रंजीत कुमार मंडल है। पुलिस…
Read Moreझामुमो ने एक्ट का उल्लंघन कर सबसे ज्यादा जमीन लूटी : दास
दुमका। दुमका के जामा में भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जिसे आपने सम्मान दिया, उसने आपको भ्रम में रखकर अपनी मत पेटी भरी। साथ ही संथाल परगना में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सबसे अधिक जमीन लूटी। भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है, परिवारतंत्र यहां नहीं है। तुष्टीकरण और परिवारवाद भाजपा की परिपाटी नहीं रही है।मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आपने संथाल को परिवारवाद से मुक्ति दिलाई। संथाल परगना के लोग अब जाग रहे हैं। यही वजह रही कि 40 साल बाद…
Read Moreसड़क हादसे में आंगनबाड़ी सेविका की मौत
दुमका। जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में दुमका-रामपुरहाट राष्ट्रीय राजमा मार्ग पर चायपानी गांव के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक आंगनबाड़ी सेविका की मौत हो गयी। मृतका की पहचान शिकारीपाड़ा प्रखंड के बेनागड़िया हाटपाड़ा की आंगनबाड़ी की सेविका अंजना जायसवाल (48) के रूप में हुई है। मंगलवार को सेविका अंजना जायसवाल स्कूटी से अपने पुत्र को लेकर कहीं जा रही थी। इस बीच चायपानी गांव के समीप तीखे मोड़ पर संतुलन बिगड़ जाने से उसकी स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसकी मौत हो गयी और उसका पुत्र घायल हो गया। सेविका इसी क्षेत्र में कार्यरत थी। पुलिस…
Read More