नहीं थम रहा है भाजपा जिलाध्यक्ष का विरोध

दुमका । जामा विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड में मंगलवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और उन्हें हटाने की मांग तेज हो गई।प्रखंड में उपप्रमुख कक्ष मेंं देरशाम हुई बैठक की अध्यक्षता उपप्रमुख सह भाजपा के पूूर्व प्रखंड अध्यक्ष इन्द्रकांत यादव ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक जिलाध्यक्ष निवास मंडल को अध्यक्ष पद से नहीं हटाया जाएगा, तब तक जामा में सदस्यता अभियान का कार्यक्रम स्थगित रहेगा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दुमका जिला भाजपा अध्यक्ष भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैंं और कार्यकर्ताओं का काम कराने के नाम पर कार्यकर्ताओं से मोटी रकम वसूली करते हैंं। वेे मंडल कार्यकर्ताओं को धमकी देते है कि पार्टी का अनुशासन भंग करने वाले को पार्टी से निकाल दिया जाएगा। बैठक में भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजू पुजहर, 20 सूत्री अध्यक्ष कालेश्वर लायक, 20 सूत्री उपाध्यक्ष धन्नजय प्रसाद यादव, महामंत्री राजू प्रसाद दर्वे, जिला उपाध्यक्ष नकुल प्रसाद यादव सहित दर्जनो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि जामा विधानसभा के ओबीसी भाजपा कार्यकर्ता संयुक्त संयुक्त के बिहार के समय लागू 27 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर सीएम रघुवर दास को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया था। आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने सीएम से नहीं मिलने दिया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम स्थल पर हंगाम किया था। 

This post has already been read 7777 times!

Sharing this

Related posts