राज्य की बेटियों को मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ जरूर मिले : रघुवर दास

दुमका/कुसुमडीह : स्कूल में पढ़ाई कर रहीं सभी बच्चियों को सुकन्या योजना का लाभ दें I इससे बच्चियों को पढ़ाई में मदद मिलेगी, बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में भी यह सहायक साबित होगा, बच्चियां अपने सपनों को पंख दे सकेंगी। आप सभी बच्चियां मन लगाकर पढ़ाई करें। ताकि अपने परिवार समाज, राज्य और देश का मान अपने कार्यों से बढ़ा सकें I ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने दुमका प्रवास के दौरान कुसुमडीह स्थित मिलेनियम स्कूल की बच्चियों से मुलाकात के क्रम में कही। आपके सशक्तीकरण के…

Read More

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

दुमका। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम राहुल पांडेय है। वहां के आईटीआई कॉलेज के समीप किराए पर रहता था। पुलिस के अनुसार मौत का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।पुलिस ने सोमवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  राहुल पोखरा चौक में एसबीआई के एटीएम गार्ड मनोज पांडे का भाई था। वह अविवाहित था लेकिन एक आदिवासी महिला के साथ लिव-इन रिलेशन में रहता था। रविवार रात उसने पंखे से लटककर जान दे दी।

Read More

लूट के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार

दुमका। पुलिस ने बीते 27 अगस्त को मसानजोर के बागनल गांव के समीप बस में हुई लूटपाट के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। लूटपाट की इस घटना को आरोपितों ने उस वक्त अंजाम दिया था, जब उक्त बस भागलपुर से कोलकाता जा रही थी।सोमवार को पुलिस ने लूटपाट की घटना का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 33 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। उक्त धनराशि हवाला कारोबार से जुड़ी हुई है।पुलिस अधीक्षक(एसपी) वाईएस. रमेश ने बताया कि बीते 27 अगस्त…

Read More

राष्ट्रीय लोक अदालत में दस वादों का निपटारा, 69.69 लाख की वसूली

दुमका । जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। लोक अदालत में आपसी सुलह के आधार पर 210 वादों का निपटारा करते हुए 69,69,118 लाख रूपए की वसूली हुई। लोक अदालत नालसा और झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित हुई। प्राधिकार अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि सुलह-समझौता के आधार पर वादों का निपटारा किया जाये, जिससे समय और पैसे की बचत होती हैं। डीजे वन तौफिकुल हसन ने कहा कि दोनों पक्ष आगे बढ़कर सुलह के लिए आयें।

Read More

दो अज्ञात युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, छानबीन शुरू

दुमका। जामा थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म एवं बच्चे को जन्म देने का मामला शुक्रवार को सामने आया है। पीड़िता ने जामा थाना में लिखित आवेदन देकर घटना के बारे में जानकारी देते हुए न्याय के लिए गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार पीड़िता एक वर्ष पहले अपने विद्यालय से घर लौट रही थी। उसी दौरान महारो के पास दो अज्ञात युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उस समय पीड़िता ने डर से परिजनों को कुछ नहीं बताया लेकिन करीब 3-4 माह बाद पता चला कि वह मां बनने वाली…

Read More

कार्यशाला में दी गई सरकार की योजनाओं की जानकारी

दुमका । इंडोर स्टेडियम में रविवार को  ग्राम प्रधानों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें ग्राम प्रधान, संथाल समाज के परम्परागत लेखा होड़ यानी मांझी जोगमांझी, नायकी, कुडूम नायकी, पराणिक एवं गुड़ितों को सरकार की जन कल्याणकारी और कृषकों की आय सृजित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। आत्मा के परियोजना निदेशक देवेश कुमार ने श्रीविधि से धान की खेती, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना से संबंधित जानकारी दी। जिला उद्योग पदाधिकारी ने बेरोजगारों को रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने से संबंधित प्रधानमंत्री…

Read More

कुंए में दम घुटने से बछड़ा सहित दो की मौत

दुमका। गाय के बछ़ड़े निकालने के लिए कुंए में उतरे दो लोगों की दम घुंटने से मौत शनिवार को हो गई। घटना जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के सिल्फर गांव की है। जानकारी के अनुसार हंसडीहा थाना क्षेत्र के सिल्फर गांव निवासी सुदेश महतो की गाय का बछड़ा कुएं में गिर गया था। उसे निकालने के लिए सुदेश रस्सी के सहारे सीढ़ी लगाकर कुएं में उतर गया। कुछ देर बाद उसने अपनी पत्नी से कहा कि कुएं के अंदर बहुत गैस बना हुआ है। मेरा दम भी घुट रहा है। इतना…

Read More

सामूहिक दायित्व से ही कुपोषण मुक्त झारखंड संभवः लुईस मरांडी

दुमका। समाज कल्याण मंत्री डाॅ. मरांडी ने कहा कि कुपोषण को मिटाने के लिए सभी को आगे आना होगा। सामूहिक दायित्व से ही कुपोषण को समाप्त किया जा सकता है। वे जागरूकता रैली को संबोधित कर रही थीं। जिला को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए 30 सितंबर तक पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलाकर की। उसके बाद समाहरणालय परिसर से उन्होंने जागरूकता पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…

Read More

भाई का हत्यारोपित गिरफ्तार

दुमका। दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के लोमड़वा गांव के पास स्थित जंगल से अपने भाई की हत्या में आरोपित युवक परमानंद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  यह जानकारी मंगलवार को दुमका के एसपी वाईएस रमेश ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण दोनों के बीच जमीन विवाद था। इस मामले में एसडीपीओ, जरमुंडी अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। सोमवार को दबिश देकर अभियुक्त परमानंद यादव को थाना क्षेत्र के लोमड़वा जंगल से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर…

Read More

अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटे 2.31 लाख

रांची। दुमका जिले के मसालिया में तीन बाइक सवार अपराधी हथियार के बल पर चार व्यवसायियों से 2 लाख 31 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी व्यापारी पश्चिम बंगाल के राजनगर के रहने वाले हैं। इस संबंध में चारों व्यापारियों ने थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर छापेमारी कर रही है।

Read More