दो मंत्रियों ने किया तजना बराज नहर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास

खूंटी। आखिर 50 वर्षों बाद तजना बराज नहर के दिन एकबार फिर बहुरने वाले हैं। 1970 में बनी इस नहर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा और जल संसाधन विभाग के मंत्री रामचंद्र सहिस ने किया। 22.08 किमी लंबी इस नहर के जीर्णोद्धार में लगभग 42 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। पूरी नहर का पक्कीकरण किया जायेगा, ताकि पानी की बर्बादी को रोका जा सके। तजना बराज नहर से छह हजार एकड़ से अधिक भूमि की सिंचाई हो सकेगी। गौरतलब है कि तजना बराज नहर का निर्माण 1970 में किया गया था, पर देखरेख के अभाव में नहर पूरी…

Read More

डबल मर्डर कांड का खुलासा अब तक नहीं हो पाया

खूंटी। खूंटी में भाजपा नेता समेत डबल मर्डर और एक अन्य महिला को गोली चलाकर घायल करने के मामले का अबतक खुलासा नही हो पाया है। घटना 18 अक्टूबर की देर रात में घटी थी। संबंधित मामले पर खूंटी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में अबतक जो बातें सामने आयीं हैं उसमें परिवार में ही आंतरिक विवाद को कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की तह तक जाकर मामले का जल्द उद्भेदन करने का काम करेगी। वहीं तड़के मुरहू थाना क्षेत्र के कुंदी में एक…

Read More

जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ाना प्राथमिकता: एसडीपीओ

खूंटी। तोरपा के नये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि जनता का पुलिस पर विशवास बढ़ाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। एसडीपीओ रविवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे तोरपा अंचल के सभी थानों का निरीक्षण करेंगे और वहां की समस्याओं की जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि वह हर समय आम जनता के लिए उपलब्ध हैं। कोई भी व्यक्ति उनसे समस्याओं को लेकर कभी भी मिल सकता है। पुलिस द्वारा जो संभव होगा, पुलिस करेगी। तिवारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव निकट है। उनका…

Read More

झारखंड में प्रचंड बहुत से सरकार बनायेगी भाजपा : महेंद्र भट्ट

खूंटी । विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी कमर पूरी तरह कस ली है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जब पार्टी संगठन की कहीं न कहीं बैठक या सभा न हो। इसी कड़ी में गुरुवार को खूंटी और तोरपा में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। दोनों बैठकों में उत्तराखंड के विधायक महेंद्र भट्ट, संगठन के प्रदेश सचिव और खूंटी जिला प्रभारी हरख सिंह नेगी, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के सुधीर यादव भी शामिल हुए।बतौर मुख्य अतिथि बैठक को संबोधित करते हुए विधायक भट्ट ने कहा कि…

Read More

खूंटी में झारखंड राज्य अवर वन सेवा संघ का अधिवेशन

खूंटी । राज्य सरकार जंगल की सुरक्षा करने वाले वनपाल और वनरक्षियों का शोषण कर रही है। रघुवर सरकार वनकर्मियों के धैर्य की परीक्षा न ले। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यह बातें झारखंड राज्य अवर वन सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद ने कहीं। प्रसाद रविवार को वन प्रक्षेत्र कार्यालय खूंटी में आयोजित संघ के अधिवेशन के उदघाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार वनपाल और वनरक्षियों को न तो रहने की सुविधा दे रही है और न ही चलने की। उन्हें  मोबाइल और बाइक…

Read More

डबल इंजन की सरकार राज्य को लूट भी रही है व लूटा भी रही है : बाबूलाल मरांडी

खूंटी। एक फरवरी 2001 को हुए तपकारा गोलीकांड के 18 साल बाद शनिवार को पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री व झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी तपकारा पहुंचे, जहां बारिश के बीच उन्होंने अपनी जनदेश यात्रा की शुरूआत की। तपकारा बाजारटांड स्थित मैदान में आयोजित जनदेश यात्रा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि तपकारा गोलीकांड महज एक दुर्घटना थी, सरकार द्वारा प्रायोजित नहीं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरे प्रदेश को लूट भी रही है और लूटा भी रही है। हाथी उड़ाते-उड़ाते मुख्यमंत्री ने नौ सौ करोड़ रुपये…

Read More

तीन अक्टूबर को खूंटी आयेंगे मुख्यमंत्री रघुवर दास

खूंटी। मुख्यमंत्री रघुवर दास जोहार जन आर्शीवाद यात्रा के तहत तीन अक्टूबर को खूंटी आयेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष काशीनाथ  महतो की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा और और भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री मुंडा ने कहा कि तीन अक्टूबर को मुख्यमंत्री के खूंटी आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। उन्होंने कार्यक्रर्ताओं का आह्वान…

Read More

भीड़ ने एक को पीट-पीटकर मार डाला, दो अन्य की हालत गंभीर

खूंटी । प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी झारखंड में माॅब लिंचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गो तस्करी के आरोप में रविवार को कर्रा थाना के सुआरी जलडंडा गांव में भीड़ ने तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी। भीड़ की पिटाई से लरंतुस बारला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वह रांची जिले के लापुंग थाना के गोपालपुर गांव का रहने वाला था।इस घटना में दो अन्य की पिटाई की वजह से हालत गंभीर है। ग्रामीणों की पिटाई से महुआटोली लरता निवासी…

Read More

विहिप के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन

खूंटी।  विश्व हिंदू परिषद के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन रविवार को हो गया। प्रशिक्षण वर्ग की शुरूआत शनिवार को हुई थी।कार्यक्रम का उद्घाटन विहिप के प्रांत प्रान्त कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में विश्व हिंदू परिषद के गठन व विभिन्न कार्यकलापों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यक्रमों में कई प्रेरक प्रसंग, बौद्धिक सत्र,  चर्चा और संवाद सत्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं को योगेंद्र सिन्हा व प्रान्त सत्संग प्रमुख गणेश शंकर विद्यार्थी ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। समापन समारोह में वरिष्ठ प्रान्त उपाध्यक्ष देवी…

Read More

दो अफीम तस्करों को दस साल का सश्रम कारावास

खूंटी। खूंटी के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय कुमार सिन्हा की अदालत ने सोमवार को एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अफीम तस्करों शिवचरण स्वांसी और करमचंद स्वांसी को दस-दस साल के सश्रम कारावास और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है। जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर अतिरिक्त छह मास की सजा काटनी होगी। उल्लेखनीय है कि खूंटी के एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 10 मार्च 2017 को हाटिंग चाउली गांव से शिवचरण स्वांसी को गिरफ्तार किया था। शिवचरण के पास से एक किलो पांच सौ ग्राम और करमचंद स्वांसी के पास से 13.5 किलोग्राम अफीम (तरल अवस्था में) बरामद की गयी थी। छापेमारी…

Read More