राज्य भर में चला मतदाता सूची में नाम जांचने का अभियान

राँची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने #IamVerifiedVoter अभियान का शुभारंभ राजधानी के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जांचने के लिए जागरूक करना है। इसके तहत सभी जिलों के बूथों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची प्रदर्शित किया जा रहा है। साथ ही मतदाताओं को बताया जा रहा है कि वे वोटर हेल्पलाईन ऐप, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय झारखण्ड की वेबसाईट एवं भारत निर्वाचन आयोग के वोटर पोर्टल पर जाकर भी अपना…

Read More

हेमन्त सोरेन के संघर्ष को अनुभव कर गौरवान्वित हूं: कल्पना सोरेन

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सोशल मीडिया अकाउंट अब उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन हैंडल कर रही हैं। उन्होंने पति के ट्विटर अकाउंट एक्स पर शनिवार को एक पोस्ट किया है। कल्पना ने लिखा है कि पिछले 24 दिनों से अन्यायपूर्ण कारावास का सामना कर रहे हेमन्त सोरेन के संघर्ष को अनुभव कर मैं गौरवान्वित हूं और दुःखी भी। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी दृढ़ता और सिद्धांतों से समझौता नहीं करने की उनकी हिम्मत के फलस्वरूप आज वे जेल में हैं। कल्पना ने लिखा है कि बाबा साहेब के शब्द…

Read More

हेमंत सोरेन के बजट सत्र में हिस्सा लेने के मामले में झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई 26 को

रांची। जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति ईडी कोर्ट की ओर से नहीं दिए जाने के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में शुक्रवार को हुई।वर्चुअल मोड में सुनवाई में भाग लेते हुए ईडी की ओर से एएसजीआई एसवी राजू ने जवाब के लिए समय मांगा और सोमवार को मामले की सुनवाई करने का आग्रह किया। हाई कोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी निर्धारित…

Read More

जिला स्तरीय साइकिल वितरण अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक

Ranchi: उपायुक्त रांची सह अध्यक्ष जिला स्तरीय गठित साईकिल वितरण अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति, श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आज दिनांक-23 फरवरी 2024 को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला अन्तर्गत अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति/पिछड़ी जाति एवं अल्पसंख्यक जाति के छात्र-छात्राओं को वित्तीय वर्ष 2023-24 में साइकिल वितरण अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय गठित साईकिल वितरण अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में परियोजना निदेशक आई.टी.डी.ए. रांची, श्री संजय कुमार भगत, जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची, श्री मिथलेश केरकेट्टा, जिला कल्याण…

Read More

रांची में रिंग रोड पर बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में दो चालकों की मौत

रांची। राजधानी के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटीसिलवे-रामपुर रिंग रोड के बड़ाम कवाली के पास सोमवार देर रात एक बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान बस और ट्रक के चालकों के रूप में हुई है।बताया जाता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये। घटना की सूचना मिलने के बाद नागपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों में फंसे चालकों के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी…

Read More

झारखंड हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार पर लगाया 25-25 हजार रुपये का जुर्माना

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में मांडर के चान्हो में बनने वाले एकलव्य स्कूल के लिए चयनित स्थान को दूसरी जगह बदलने के खिलाफ गोपाल भगत की जनहित याचिका की सुनवाई मंगलवार को हुई। मामले में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं किए जाने पर हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है।कोर्ट ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए अपनी मौखिक टिप्पणी में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अदालत के समय को जानबूझकर बर्बाद किया जा रहा…

Read More

विधानसभा अध्यक्ष ने बजट सत्र के लिए की बैठक

रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा। इसको लेकर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने मंगलवार को राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें मुख्य सचिव जीपी, वर्तमान विभागों के सचिव और गृह सचिव शामिल थे।झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा, जो दो मार्च तक चलेगा। इसमें सात कार्यदिवस होंगे। राज्यपाल ने इसकी मंजूरी दे दी है। इस बजट सत्र में 27 फरवरी को सरकार वर्ष 2024-25 का बजट सदन में पेश करेगी।

Read More

रांची में भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच 23 से, टिकटों की ऑफलाइन बिक्री 20 से

रांची। रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में 23 से 27 फरवरी तक भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट खेला जाएगा, जिसके लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री 16 फरवरी से शुरू हो गई है। वहीं टिकटों की ऑफलाइन बिक्री 20 फरवरी से शुरू होगी। ऑनलाइन खरीदे गए टिकट 20 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से स्टेडियम के पश्चिमी गेट पर जाकर भौतिक रूप में लेना होगा। मैच के दिन स्टेडियम में प्रवेश के लिए भौतिक रूप से टिकट अनिवार्य होगा। एक व्यक्ति अधिकतम छह टिकट खरीद सकता…

Read More

रांची के सुखदेवनगर थाना प्रभारी पर लगा महिला को प्रताड़ित करने का आरोप, लाइन हाजिर

रांची। सुखदेवनगर थाना प्रभारी पर महिला को जबरन थाने बुलाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। इस मामले में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही दारोगा विजय कुमार को थाना प्रभारी का चार्ज सौंपा है।सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के राजाहता में बीते 11 जनवरी को रवि मिश्रा पर जानलेवा हमले मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी रमाकांत ओझा ने महिला को पूछताछ के लिए बुलाया था। थाना प्रभारी पर महिला सायना जबिन ने आरोप लगाया है है…

Read More

स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करना होगा लक्ष्य : मंत्री बन्ना गुप्ता

रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को नेपाल हॉउस स्थित विभागीय कार्यालय कक्ष में कार्यभार संभाला। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का स्वागत किया।पत्रकारों से बातचीत में गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनका लक्ष्य होगा। इसके अलावा दूसरी पारी में आधारभूत संरचना दुरुस्त हो, मैन पावर की कमी ना हो, ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले और महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस रखा जायेगा।इस मौके पर विधानन्द शर्मा पंकज, माधवी मिश्रा, लतीत शुक्ला, एड्स कण्ट्रोल…

Read More