रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को गांधी जयंती के अवसर पर रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका जाकर वहाँ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने पूज्य बापू के प्रिय भजन भी सुने।। राज्यपाल ने इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बापू के सिद्धांत आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का जो संदेश दिया था, वह हमारे समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री…
Read MoreCategory: ताजा खबरे
झामुमो रांची जिला समिति ने बापू को किया नमन
रांची। रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम सहित अन्य नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि आज गांधी जयंती के अवसर पर हम सभी लोग उनको नमन करते हैं। बापू के सिद्धांतो के सहारे ही हमे आजादी मिली और आज उन्हीं के बताए मार्ग से भारत तरक्की की राह पर है। उनके बताए मार्ग का अनुसरण सभी ने किया चाहे वो पंडित नेहरू हों,…
Read Moreस्वच्छता को अपने जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाए : रविंद्र कुमार
रांची। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम का समापन बुधवार को गांधी जयंती पर ‘स्वच्छता दिवस’ के रूप में मनाते हुए किया गया। इस पूरे स्वच्छता पखवाड़े के आयोजन के दौरान निगम क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, जलाशयों, सड़को, नालियों एवं अन्य स्थलों की साफ-सफाई, जन भागीदारी, सिविल सोसाइटीज एवं रांची नगर निगम के संयुक्त प्रयास से की गई, जिसमे कुल 26 कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कड़ी में सफ़ाई मित्रों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच तथा उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा…
Read Moreस्वच्छता ही सेवा को आत्मसात कर स्वच्छ भारत के निर्माण में योगदान दें युवा : डॉ ब्रजेश
रांची। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रम का आयाेजन किया गया। इसी क्रम में बुधवार को मान सरोवर (बड़ा तालाब) के परिसर में स्वच्छता शपथ, स्वच्छता संकल्प सभा, स्वच्छता जागरूकता रैली और स्वच्छता ड्राइव कार्यक्रम एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार के अध्यक्षता में की गई।मौके पर डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा को आत्मसात कर स्वच्छ भारत के…
Read Moreदेश संविधान और गांधी के बताए रास्ते पर आगे बढ़ेगा। शास्त्री जी के जय जवान ,जय किसान के नारे पर केंद्र सरकार का ग्रहण:सीपीआई
Ranchi: सीपीआई राज्य कार्यालय के सभागार में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की १५५वी जयंती सांप्रदायिक सौहार्द और सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।सभी साथियों ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।राज्य कार्यकारणी सह जिला सचिव अजय सिंह ने कहा की यह देश गांधी के विचारो से चलेगा, सत्य और अहिंसा के रास्ते पर दुनिया को चलना चाहिए ,देश की आपसी एकता और भाईचारा को मजबूत करने की जरूरत है,देश गांधी का है, न की गोड़से का।साथ ही आज देश लालबहादुर शास्त्री का…
Read Moreस्वच्छता केवल सफाई का कार्य नहीं, यह एक स्वस्थ और समृद्ध समाज की नींव है : राज्यपाल
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई का कार्य नहीं, बल्कि यह एक स्वस्थ और समृद्ध समाज की नींव है। उन्होंने सभी से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।राज्यपाल मंगलवार को रांची के आर्यभट्ट सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के जरिये आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के समापन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ…
Read Moreडीएवी कपिलदेव से रिटायर हुए अंग्रेजी के टीचर पीएन झा
रांची। रांची के कडरू स्थित डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल के अंग्रेजी के सीनियर पीजीटी पीएन झा सोमवार को सेवानिवृत हो गए। वर्ष 1990 में डीएवी ग्रुप ज्वाइन करने के बाद उन्होंने 34 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया। कडरू से पहले वह मध्यप्रदेश के कटनी में भी पोस्टेड रहे। उनके कार्य दिवस के अंतिम दिन स्कूल में उन्हें प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।दूसरी ओर, मैथिली मंच की ओर से भी उनके आवास पर जाकर अधिकारियों ने उन्हें पाग और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मूल रूप से सुपौल…
Read Moreरांची के नये उपायुक्त ने ग्रहण किया पदभार|| शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न करना और सरकार की योजनाएं ग्रामीण स्तर तक बेहतर तरीके से पहुंचना प्राथमिकता: उपायुक्त
Ranchi: रांची के नये उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने आज दिनांक 01 अक्टूबर 2024 को पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय ब्लॉक-A स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे। इस मौके पर श्री राहुल कुमार सिन्हा ने उन्हें शुभकामनाएं दी। शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न कराना और सरकार की योजनाएं ग्रामीण स्तर तक बेहतर तरीके से पहुंचना प्राथमिकता। पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि त्योहार के सीजन की शुरुआत हो रही है, जिला प्रशासन की प्राथमिकता…
Read Moreअंजुमन फ़रोग़ ए उर्दू के तहत साहित्य सत्र में प्रकाश फिकरी को याद किया गया ! प्रकाश फिकरी की कविता नई पीढ़ी के लिए रोलमॉडल:हुमायूँ अशरफ
रांची: अंजुमन फरोग उर्दू (छात्र इकाई) द्वारा ऑनलाइन साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड के मशहूर शायर प्रकाश फिकरी के व्यक्तित्व और शायरी पर चर्चा की गयी। ऑनलाइन कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत कारी मुहम्मद आरिफ द्वारा पवित्र कुरान की तिलावत से हुई। इसके बाद कारी मुहम्मद तैय्यब अली ने नात पढ़ी। मांडर कॉलेज की छात्रा संबल फैज़ान ने प्रकाश फिकरी पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जन्म 1929 में अंबाला में हुआ था। उन्होंने 1960 के आसपास अपना साहित्यिक जीवन शुरू किया और 2008 में रांची…
Read Moreदो अक्टूबर गांधी जयंती से राज्य में शुरू होगा कांग्रेस का चुनावी अभियान : कमलेश
रांची। कांग्रेस का चुनावी अभियान पूरे प्रदेश में महात्मा गांधी गांधी की 155वीं जयंती पर दो अक्टूबर को औपचारिक रूप से शुरू होगी।ये घोषणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संवाददाता सम्मेलन में रविवार को की।कमलेश ने कहा कि एक माह में 24 जिलों में 25 “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका समापन हो गया है। इस दौरान सभी जिलों में संगठन की संपूर्णता के संबंध में बातें सामने आई। चुनाव को लेकर समितियों की बैठक चल रही है। इसी कड़ी में पूरे झारखंड के डेलिगेट्स,…
Read More