पाकिस्तानी विदेश मंत्री कुरैशी यूएनएचआरसी की बैठक में भाग लेने जेनेवा गए

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी सोमवार को तीन दिवसीय दौरे पर स्विटजरलैंड के लिए रवाना हुए हैं। वह जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 42 वें सत्र में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगे। समाचार पत्र डॉन के मुताबिक, उम्मीद है कि विदेश मंत्री एक सत्र को संबोधित करेंगे और दुनिया भर से भाग लोने वाले प्रतिनिधियों के समक्ष कश्मीर का मासला प्रस्तुत करेंगे। कुरैशी कश्मीर में भारत की एकतरफा कार्रवाइयों और क्षेत्र पर उत्पन्न परिणामी खतरे को उजागर करेंगे। उल्लेखनीय है कि विदेश मंत्री जिनेवा में इस्लामी…

Read More

बुर्कीना फासो में 2 धमाके, 29 लोगों की मौत

औगाडौगू। उत्तरी बुर्कीना फासो में रविवार को दो अलग-अलग धमाके हुए जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। समाचार चैनल अल जजीरा के मुताबिक, पहले एक खाद्य पदार्थों को लेकर जा रहे काफिले पर हमला। इसके बाद दूसरा हमला एक ट्रक पर हुआ। इन दोनों हमले में कम से कम 29 लोग मारे गए। समाचार चैनल अल जजीरा के मुताबिक, सरकारी प्रवक्ता रेमिस फुलगैंस ड्डजिनौ ने बताया कि पहला हमला एक आईडी विस्फोट था जिसमें यात्रियों और सामान ले जा रहे…

Read More

जापान : फक्साई तूफान के कारण नौ लाख से अधिक घरों की बिजली काटी गई

टोक्यो। जापान में फक्साई तूफान के कारण 900000 (नौ लाख) से अधिक घरों की बिजली काट दी गई है। 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह तूफान बढ़ रहा है। यह जापान में पिछले एक दशक का सबसे मजबूत तूफान है। तूफान के कारण सुबह के आवागमन को बधित करते हुए 130 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया है और रेलवे लाइन को घंटों तक बंद रखा गया। जापान के राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके के मुताबिक टोक्यो के 910000 घरों में बिजली काट दी गई है। कनागवा में बिजली…

Read More

पायलटों की हड़ताल से ब्रिटिश एयरवेज की डेढ़ हजार उड़ानें रद्द

मॉस्को/नई दिल्ली। सैलरी विवाद को लेकर पायलटों की हड़ताल को देखते हुए ब्रिटिश एयरवेज ने डेढ़ हजार से ज्यादा उड़ानों को रद्द करने का निर्णय लिया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार दो दिन क्रमश: सोमवार और मंगलवार को पायलट हड़ताल पर रहेंगे। यह 100 साल के इतिहास में एयरलाइन की सबसे बड़ी हड़ताल है। द टेलीग्राफ अखबार के मुताबिक, इस हड़ताल से लगभग 2 लाख 80 हजार लोग प्रभावित होंगे। इसके चलते करीब 80 मिलियन पाउंड यानी 704 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। न्यूयॉर्क, हांगकांग दिल्ली और जोहानसर्बग…

Read More

भूटान के प्रधानमंत्री ने की इसरो की सराहना, कहा- भारतीय वैज्ञानिकों पर गर्व

थिंपू। भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने शनिवार को भारत के सबसे बड़े मिशन चंद्रयान-2 को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के साहस और कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत भविष्य में इस मिशन को पूरा कर लेगा। लोटे शेरिंग ने ट्वीट कर कहा, ‘हमें भारतीय वैज्ञानिकों पर गर्व है। चंद्रयान-2 ने आखिरी क्षण में कुछ चुनौतियों का सामना किया पर जो साहस और कठोर परिश्रम भारत ने दिखाया है, वह ऐतिहासिक है। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जानते हैं और इसरो के वैज्ञानिक एक दिन…

Read More

गाजा से इजरायल पर दागे गए पांच रॉकेट

तेल-अवीव। गाजा से इजरायल पर पांच रॉकेट दागे गए हैं। इजरायल डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने शनिवार को यह जानकारी दी। आईडीएफ ने ट्वीट कर कहा है कि गाजा से इजरायल पर पांच रॉकेट दागे गए हैं। सेना ने शुक्रवार देर रात कहा कि हवाई जहाज हवाई हमले का साइरन बजाते हुए दक्षिण इजरायली शहर स्डीरॉट और गाजा सीमा के पास अन्य बस्तियों की ओर चले गए। इन रॉकेट हमलों में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इजरायली सेना ने यह भी कहा कि उन्होंने उत्तरी गाजा में कई हवाई ठिकानों…

Read More

पाकिस्तान ने उड़ाया मखौल, चंद्रयान-2 की खिलौने से की तुलना

इस्लामाबाद। भारत के सबसे बड़े मिशन चंद्रयान-2 पर इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए कार्यों की जहां दुनियाभर के वैज्ञानिक सराहना कर रहे हैं, वहीं पाकिस्तान नुख्ताचीनी करने में लगा है। दरअसल पाकिस्तान के विज्ञान मंत्री फवाद चौधरी ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चंद्रयान-2 के चांद पर उतरने से ठीक पहले लैंडर से संपर्क टूटने पर भारत का मजाक उड़ाया। इसके बाद वह सोशल नेटवर्किंग ट्विटर पर वह खुद अपने ही देश में बहुत ट्रोल हो रहे  है। दरअसल  उन्होंने  भारत के चंद्रयान 2 की तुलना खिलौना से करते हुए…

Read More

काबुल में बम धमाका, चार लोगों की मौत

काबुल। काबुल के लोगार प्रांत में गुरुवार को काबुल-लोगार हाईवे पर आत्मघाती धमाका हो गया, जिसमें चार नागरिकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हुए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। रिपोर्ट के मुताबिक प्रांतीय गवर्नर के मीडिया कार्यालय का हवाला देते हुए टोलो न्यूज ने बताया कि दोपहर के समय अफगान सशस्त्र बलों के काफिले पर हमला करने के इरादे से विस्फोट किया गया था। बयान में कहा गया है कि हमले के दौरान सेना का कोई भी जवान हताहत नहीं हुआ है। इस…

Read More

जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का निधन

हरारे। जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का सिंगापुर के एक अस्पताल में शुक्रवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। उन्होंने 37 साल तक देश का नेतृत्व किया। बताया जा रहा है कि वह बीते अप्रैल माह से सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज करा रहे थे और वहां लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्हें पद से हटाने के लिए देशभर में आंदोलन भी हुआ था। मुगाबे साल 1980 से 1987…

Read More

अमेरिका में डोरियन तूफान का कहर, बहामास में अब तक 30 मरे

कैरोलिना।अमेरिका में चक्रवाती तूफान डोरियन ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है। दक्षिणी कैरोलिना के चार्ल्सटन शहर में बाढ़ जैसी स्थति बन गई है। गुरुवार को सात ईंच से अधिक वर्षा रिकार्ड की गई है, जबकि हरिकेन सेंटर ने 20 ईंच तक वर्षा होने की भविष्यवाणी की है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, चार्ल्सटन में तूफान की वजह से कई पेड़ और ट्रैफिक सिग्नल टूट गए हैं। बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। तूफान की गति गति 80 से 115 मील प्रति घंटा है। हजारों लोगों को पहले ही…

Read More