इस्लामाबाद। पाकिस्तान की महिला अधिकार गुलालई इस्माइल ने अपने पिता के पेशावर हाईकोर्ट से 19 घंटे पहले अपहरण किए जाने पर चिंता जताई है और कहा है कि उनके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। उन्होंने मुख्यधारा की राष्ट्रीय मीडिया को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह इस घटना का संज्ञान नहीं ले रही है और चुप्पी साधे हुई है। गुलालई ने यह भी कहा कि ऐसा प्रतीत होता है मानों पाकिस्तानी मीडिया और सेना में समझौता हो…
Read MoreCategory: अंतर्राष्ट्रीय
न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके महसूस
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने 5.9 मापी गई। हालांकि इस भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक, यह भूकंप स्थानीय समय करीब 7.15 मिनट पर आया। इसका केंद्र जमीन से 33 किलोमीटर नीचे था। विदित हो कि न्यूजीलैंड रिंग ऑफ फायर पर स्थित है, इसलिए यहां अकसर भूकंप आता रहता है।
Read Moreआईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2020 का कार्यक्रम घोषित
19 जनवरी को अपने पहले मैच में श्रीलंका से भिड़ेगी भारतीय टीम दुबई। दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में होने वाले आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2020 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। 24 दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन दक्षिण अफ्रीका के चार शहरों के चार स्थानों पर 17 जनवरी से 10 फरवरी तक खेला जाएगा। मेजबान दक्षिण अफ्रीका की टीम 17 जनवरी को अपने पहले मैच में अफगानिस्तान का सामना करेगी। गत चैम्पियन भारतीय टीम अपना पहला मैच 19 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी।इसके बाद 21 जनवरी को भारतीय…
Read Moreप्रधानमंत्री ओली गुट निरपेक्षसम्मेलन में भाग लेने बाकू रवाना
काठमांडू। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली 18 वें गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार को अजरबैजान की राजधानी बाकू के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ एक नेपाली प्रतिनिधिमंडल भी गया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली। समाचार पत्र हिमालयन टाइम्स के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार बिष्णु रिमाल, प्रधानमंत्री के विदेश मामले के सलाहकार राजन भट्टराई, विदेश सचिव शंकर दास बैरागी और विदेश मंत्रालय के कई वरीय अधिकारी शामिल हैं। सरकारी बयान के मुताबिक, गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन 25…
Read Moreअमेरिका ने तुर्की पर से हटाया प्रतिबंध, स्थायी संघर्ष विराम का आश्वासन
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को तुर्की और सीरिया की सीमा पर बड़ी सफलता मिली है। दोनों देशों के बीच स्थायी संघर्ष विराम पर सहमति बन गई है। एक तरह से सुरक्षित जोन बना दिया गया है, इसलिए तुर्की पर से सारे प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। कुर्द अब सुरक्षित हैं। इससे पहले तुर्की ने बुधवार को कहा था कि उत्तरी सीरिया के जिन इलाकों पर उसका नियंत्रण है उसके बाहरी क्षेत्र पर हमले की अब कोई आवश्यकता नहीं है। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की…
Read Moreमेक्सिको में छोटा विमान दुर्घटना ग्रस्त, 5 मरे
मेक्सिको सिटी। पश्चिमी मेक्सिको में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी गुरुवार को अधिकारिक सूत्रों से मिली। मिकोआकन राज्य केअभियोजक कार्यालय ने बताया कि वह बुधवार को मादेरो कस्बे के लास जुंटास में हुई विमान इस दुर्घटना की जांच कर रहा है। कार्यालय ने बताया कि मरने वालों का फिलहाल यह प्रारंभिक आंकड़ा है। मारे गए लोगों की पहचान उजागर नहीं की गई है।
Read Moreकरतारपुर गलियारे पर भारत और पाकिस्तान में समझौता
अटारी/ लाहौर। भारत और पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे पर गुरुवार को एक समझौता पर दस्तखत किए। इसके बाद गुरुनानक के 550 वें प्रकटोत्सव पर इस गलियारे के उदघाटन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। विदित हो कि भारत और पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल सुबह जीरो लाइन पर पहुंचे और समझौता पर हस्ताक्षर किए। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव आंतरिक सुरक्षा एससीएल दास कर रहे थे, जबकि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल कर रहे थे। दास और फैसल जीरो लाइन पर पहुंचने के…
Read Moreबांग्लादेश में नुसरत हत्याकांड में 16 लोगों को फांसी की सजा
ढाका। बांग्लादेश में नुसरत जहां रफी हत्याकांड में अदालत ने गुरुवार को 16 लोगों को फांसी की सजा सुनाई है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली। विदित हो कि नुसरत ने मदरसा के प्राचार्य सिराज उद दौला पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज कराए जाने के दो सप्ताह बाद पीड़िता को मदरसे की छत पर ले जाकर उसके शरीर में आग लगा दी गई, क्योंकि वह मामला वापस लेने को तैयार नहीं हुई। जली हुई हालत में उसे अस्पताल ले जाया…
Read Moreजमीयत उलेमा इस्लाम फजल के दबाव में इस्तीफा नहीं दूंगाः इमरान खान
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि वह जमीयत उलेमा इस्लाम फजल के विरोध के कारण दवाब में इस्तीफा नहीं देंगे। जमीयत ने इमरान सरकार के खिलाफ आजादी मार्च का ऐलान किया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को वरिष्ठ पत्रकारों और विश्लेषकों के साथ बैठक में इमरान खान ने कहा कि जमीयत उलेमा इस्लाम फजल के विरोध प्रदर्शन के पीछे गहरी साजिश है। इमरान ने कहा, ‘मेरे इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं उठता। मैं इस्तीफा नहीं दूंगा। मुझे समझ में नहीं आता कि मौलानाओं की परेशानी…
Read Moreनवाज की बेटी मरियम अस्पताल में भर्ती
इस्लामाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की नेता मरियम नवाज को बुधवार को सेना के सर्विस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी अस्पताल में उनके पिता सोमवार से भर्ती हैं। वह बीमार हैं। मरियम उन्हें देखने पहुंचीं थी। मरियम को लो ब्लड प्रशर के सिम्पटम्स के चलते भर्ती किया गया है। समा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक मरियम को पंजाब प्रांत सरकार ने पिता को देखने के लिए पैरोल पर रिहा किया है। इससे पहले मरियम ने दावा किया था उन्हे पिता से मिलने…
Read More