मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक विवादित कानून पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत स्वतंत्र पत्रकारों और ब्लॉगरों को ‘‘विदेशी एजेंट’’ घोषित किया जा सकता है। आलोचकों ने इस कदम को मीडिया की आजादी का उल्लंघन बताया है। रूस के इस कानून में अधिकारियों को ब्रांड मीडिया संगठनों और गैर सरकारी संगठनों को विदेशी एजेंट घोषित करने की शक्ति प्रदान की गई है। रूसी सरकार की वेबसाइट पर प्रकाशित एक दस्तावेज के अनुसार, यह नया कानून तत्काल प्रभाव से लागू होगा। विदेशी एजेंट उन्हें कहा जाता है जो…
Read MoreCategory: अंतर्राष्ट्रीय
नासा को मिला चंद्रयान-2 का मलबा, तस्वीर की साझा
वाशिंगटन। नासा ने चंद्रमा पर भारत के महत्वकांक्षी चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का मलबा मिलने का दावा करते हुए उसकी एक तस्वीर साझा की है।विक्रम लैंडर की सात सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की कोशिश नाकाम रही थी और लैंडिंग से कुछ मिनट पहले लैंडर का इसरो से सम्पर्क टूट गया था। नासा ने अपने ‘लूनर रिकॉनसन्स ऑर्बिटर’ (एलआरओ) से ली गई तस्वीर में अंतरिक्ष यान से प्रभावित स्थल को और उस स्थान को दिखाया है जहां मलबा हो…
Read Moreट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान ने ब्लूमबर्ग न्यूज को प्रतिबंधित किया
वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2020 के चुनाव प्रचार अभियान प्रबंधक ने सोमवार को कहा कि वह ट्रंप के चुनाव प्रचार कार्यक्रमों को कवर करने से ब्लूमबर्ग के पत्रकारों को प्रतिबंधित कर रहे हैं। इसके लिए चुनाव प्रचार अभियान ने ब्लूमबर्ग न्यूज पर ‘‘पक्षपात’’ करने का आरोप लगाया है। ब्लूमबर्ग मीडिया समूह राष्ट्रपति चुनाव के दौर में ट्रंप के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार माइकल ब्लूमबर्ग का है। ट्रंप के 2020 के चुनाव प्रचार अभियान प्रबंधक ब्रैड पार्सकेल ने बताया कि यह फैसला तब किया गया है जब ब्लूमबर्ग न्यूज ने पहले ही…
Read Moreमलेशिया के पूर्व नेता रजाक ने 1एमडीबी घोटाले की सुनवाई में अपना पक्ष रखा
कुआलालम्पुर। मलेशिया के पूर्व नेता नजीब रजाक ने 1एमडीबी घोटाले में अपनी भूमिका के बचाव में मंगलवार को अपना पक्ष रखा। कई अरब डॉलर के फर्जीवाड़े से जुड़े इस मुकदमे के अहम चरण में पहुंचने के बाद रजाक ने अपना पक्ष रखा है। आरोप है कि पूर्व प्रधानमंत्री और उनके घनिष्ठ साथियों ने निवेश कोष ‘1 मलेशिया डेवलपमेंट बेरहाद’ (एमडीबी) से बड़ी मात्रा में धनराशि कथित तौर पर चोरी की और इस पैसे को रियल एस्टेट से लेकर कलाकृतियों तक पर खर्च किया गया। छह दशक तक सत्ता में रहने…
Read Moreईरान के सरकारी टीवी ने ‘दंगाई’ को गोली मारने की बात मानी
दुबई। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने पेट्रोल के दाम बढ़ाए जाने पर हाल के प्रदर्शनों के बीच प्रदर्शनकारियों को ‘‘दंगाई’’ बताते हुए मंगलवार को पहली बार माना कि सुरक्षाबलों ने उन पर गोलियां चलाई जिनमें कई लोग मारे गए। यह पहली बार है जब सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा के लिए किसी तरह की जवाबदेही तय की है। मानवाधिकारों पर काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि ईरान में पेट्रोल के तेजी से बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शनों और उसके बाद सुरक्षा बलों की…
Read Moreबुर्किना फासो के गिरजाघर में हमले में 14 लोगों की मौत
औगाडौगू। पूर्वी बुर्किना फासो के एक गिरजाघर में रविवार को हुए हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। यहां श्रद्धालुओं को निशाना बना कर इस साल कई हमले किए गए हैं। एक सरकारी बयान में कहा गया कि नाइजर से लगती सीमा के पास हैनतोकुउरा शहर में रविवार की प्रार्थना के दौरान हथियारों से लैस अज्ञात लोगों ने ‘प्रोटेस्टेंट’ गिरजाघर पर हमला किया।बयान में कहा गया, ‘‘दुर्भाग्य से इस हमले में 14 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए।’’ सुरक्षा सूत्र ने…
Read Moreसू ची के समर्थन में म्यामां में सैकड़ों लोगों ने रैली निकाली
यंगून। म्यामां की नेता आंग सान सू ची के समर्थन में रविवार को करीब 700 लोगों ने रैली निकाली। संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च न्यायालय में सू ची जातीय सफाए के आरोपों से देश का बचाव करने वाली हैं। सू ची की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी के लोग म्यामां के सबसे बड़े शहर यंगून के सिटी हॉल के सामने बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराए और संगीत तथा कविता पाठ का आनंद उठाया। उनके पास जो बैनर थे उन पर लिखा था ‘‘मां सू ची, हम आपके…
Read Moreसैन एंटोनियो में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत
सैन एंटोनियो। अमेरिका के सैन एंटोनियो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एकल इंजन वाला विमान उतरते समय दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। सैन एंटोनियो दमकल विभाग के प्रमुख चार्ल्स हुड ने बताया कि विमान रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे हवाईअड्डे के पास व्यावसायिक क्षेत्र में जा गिरा। हुड ने बताया कि विमान ने ह्यूस्टन के दक्षिण-पश्चिमी शहर शुगर लैंड से उड़ान भरी थी और बोर्ने जा रहा था लेकिन इंजन में कुछ तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण वह सैन एंटोनियो की ओर मुड़…
Read Moreलेबनान सेना ने 34 सीरियाई शरणार्थियों को ले जा रही नौका को रोका
बेरूत। लेबनान सेना ने 34 सीरियाई शरणार्थी को ले जा रही नौका को उत्तरी शहर त्रिपोली में तट के पास शनिवार को रोक लिया था। सेना ने एक बयान में बताया कि ये लोग प्रदर्शन प्रभावित देश से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। सेना ने बताया कि देश छोड़ने में उनकी मदद करने वाले लेबनान के एक नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया। नौका पर पांच लेबनानी नागरिक सवार थे। नौका कहां जा रही थी इसका तत्काल अभी पता नहीं चल पाया है। लेबनान 45 लाख आबादी वाला…
Read Moreफिलीपीन्स में शक्तिशाली तूफान ‘कम्मूरी’ के पहुंचने से पहले हजारों लोगों ने छोड़ा घर
मनीला। शक्तिशाली तूफान ‘कम्मूरी’ के फिलीपीन्स की ओर बढ़ने के कारण कई हजार लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े। साथ ही राजधानी मनीला के पास होने वाले ‘दक्षिणपूर्वी एशियाई खेलों’ (एसईए) पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। ‘कम्मूरी’ के सोमवार देर रात या मंगलवार तड़के देश के पूर्वी हिस्से में पहुंचने की आशंका है। इसके यहां पहुंचने के साथ ही भारी बारिश होने और 185 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की आशंका है। इसके बाद यह तूफान मनीला पहुंच सकता है जहां 1.3 करोड़ लोग…
Read More