बेरूत। लेबनान सेना ने 34 सीरियाई शरणार्थी को ले जा रही नौका को उत्तरी शहर त्रिपोली में तट के पास शनिवार को रोक लिया था। सेना ने एक बयान में बताया कि ये लोग प्रदर्शन प्रभावित देश से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। सेना ने बताया कि देश छोड़ने में उनकी मदद करने वाले लेबनान के एक नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया। नौका पर पांच लेबनानी नागरिक सवार थे। नौका कहां जा रही थी इसका तत्काल अभी पता नहीं चल पाया है। लेबनान 45 लाख आबादी वाला एक छोटा भूमध्यसागरीय देश है, जहां करीब 15 लाख सीरियाई शरणार्थी हैं। लेबनान में 17 अक्टूबर से बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी हैं। सरकार ने प्रदर्शन शुरू होने के दो सप्ताह बाद ही इस्तीफा दे दिया था लेकिन अब तक यहां नई सरकार का गठन नहीं हो पाया है।
This post has already been read 6514 times!