जकार्ता : इंडोनेशिया में अब्दुल्ला नूरन ने एक अजीबोगरीब मछली को पकड़ा है। यह शार्क मछली का बच्चा है जिसका मुंह इंसान के चेहरे से मिलता-जुलता है। अब्दुल्ला का दावा है कि उसने पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में एक शार्क मछली को पकड़ा था जो गर्भवती थी। जब उसका पेट चीरा तो उसमें तीन बच्चे मिले। दो बच्चे शार्क की तरह की दिख रहे हैं, जबकि एक का चेहरा इंसानों से मिलता-जुलता था। अब्दुल्ला के मुताबिक शार्क के एक बच्चे में इंसानों की तरह होंठ और आंखें हैं। जब मैं इसे घर…
Read MoreCategory: अंतर्राष्ट्रीय
दुनिया में फिर से बढ़ा कोरोना संक्रमण, ब्राजील में बिगड़े हालात
न्यूजीलैंड में बढ़ाया गया अलर्ट लेवल, ऑकलैंड में लॉकडाउन ब्रासिलिया/वेलिंगटन/वाशिंगटन : कोरोना का संक्रमण एकबार फिर तेजी से फैल रहा है। जहां ब्राजील में हालात बिगड़ने लगे हैं वहीं न्यूजीलैंड में संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण अलर्ट जारी किया गया है। ऑकलैंड में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। जबकि अमेरिका में कोरोना संक्रमण काबू में आने के बाद कोविड जांच कम कर दी गई है। ब्रासीलिया में लॉकडाउन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए 24 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया है।…
Read Moreसीरिया में एयरस्ट्राइक के बाद बाइडेन ने ईरान को दी सावधान रहने की चेतावनी
वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को सीरिया में की गई एयरस्ट्राइक के बाद शनिवार को ईरान को सावधान रहने की चेतावनी दी है। बाइडेन ने कहा है कि आप इससे छुटकारा नहीं पा सकते, इसलिए सावधान रहें। पेंटागन के प्रमुख प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बताया कि कांग्रेस के सदस्यों को इस स्ट्राइक से पहले सूचित किया गया था। स्ट्राइक के दौरान एयरफोर्स के एफ-15ई विमान से सात मिसाइल दागी गईं। इससे नौ सुविधा केंद्र नष्ट हो गए। उन्होंने बताया कि सीमा पर एंट्री कंट्रोल पॉइंट्स को मिलिशिया समूह…
Read Moreसीरिया पर अमेरिका का हवाई हमला, बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद पहली सैन्य कार्रवाई
वॉशिंगटन : अमेरिका ने सीरिया पर हवाई हमला किया है। यह राष्ट्रपति जो बाइडेन के शासन में की गई पहली सैन्य कार्रवाई है। पेंटागन के अनुसार पिछले दो हफ्तों में ईरानी मीलिशिया ने अमेरिकी सुरक्षाबलों पर हमला किया था जिसके बदले में अमेरिका ने यह हमला किया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि हमले में कई ईरानी मीलिशिया मारे गए हैं। रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने बताया कि जिनपर हमला किया गया, वे वही लोग थे जिन्होंने अमेरिकी बलों पर हमला किया था। पेंटागन…
Read Moreइंडोनेशिया : सोने की खदान में भूस्खलन, 5 मरे
जकार्ता : इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत में सोने की खदान में भूस्खलन होने से 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 70 लापता हो गए हैं। प्रांत की आपदा प्रबंधन एजेंसी के अध्यक्ष दातू पामूसू ने यह जानकारी दी है। यह घटना परीगी माउंटाउन जिले के बुरांगा गांव में हुई। एक अधिकारी ने बताया कि 5 शव बरामद हुए हैं। साथ ही कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटनास्थल पर जांच और राहत का काम किया जा रहा है।
Read Moreबाइडन प्रशासन में भारतीय मूल की नीरा टंडन से क्यों खफा है सीनेटर
वाशिंगटन : अमेरिका में इन दिनों बाइडन प्रशासन में शामिल दो भारतीय अमेरिकियों, नीरा टंडन और डॉ. विवेक मूर्ति को लेकर सियासत चरम पर है। इन दोनों को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन में अहम पदों के लिए चुना गया है लेकिन सीनेट इनके नाम को मंजूर करने से इनकार कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो यह बाइडन प्रशासन के लिए शुभ संकेत नहीं होंगे। इस खबर से जाहिर तौर पर भारत को भी अफसोस होगा। अलबत्ता भारत से छत्तीस का आंकड़ा रखने वाले पाकिस्तान को यह…
Read Moreश्रीलंका कैबिनेट ने भारत से 10 मिलियन कोरोना वैक्सीन खरीदने को दी मंजूरी
कोलंबो : श्रीलंका के मंत्रिमंडल ने सिरम इंस्टीट्यूट में विकसित एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन की 10 मिलियन डोज खरीदने को मंजूरी दे दी है। श्रीलंका के कार्यवाहक स्वास्थ्य मंत्री चन्ना जयसुमाना भारत से वैक्सीन की खेप खरीदने संबंधी पेपर पेश किया, जिसे श्रीलंका की संसद ने मंजूरी दे दी। स्वास्थ्य मंत्रालय की योजना है कि 14 मिलियन लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए। इससे पहले मीडिया में यह रिपोर्ट आ रही थी कि श्रीलंका में सामान्य जनता को अगले महीने से वैक्सीनेट करने की प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी। उल्लेखनीय है…
Read Moreब्रिटेन कर सकता है नए टेक वीजा सिस्टम का ऐलान, भारतीय पेशेवरों को होगा फायदा
लंदन : ब्रिटेन में फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए वहां के वित्तमंत्री ऋषि सुनक आगामी बजट प्रस्ताव में टेक वीजा सिस्टम का ऐलान कर सकते हैं। इस फास्ट ट्रैक वीजा से संबंधित प्रस्ताव के लिए वह इन दिनों तैयारी में जुटे हुए हैं। सुनक दुनिया भर से प्रतिभाशाली लोगों को आकर्षित करने के लिए ऐसा कर सकते हैं। इससे ब्रिटेन में स्टार्टअप स्थापित करने और सात अरब पाउंड (71 हजार करोड़ रुपये) के फिनटेक सेक्टर को गति मिलेगी। स्टार्टअप की स्थापना से अर्थव्यवस्था का विस्तार होगा और नए रोजगार…
Read Moreअमेरिका ने लिया भारत का पक्ष , क्वाड बैठक से पहले दिया बड़ा बयान
वाशिंगटन : अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमेरिका ने भारत को नाजुक स्थिति झेल रहे सहयोगी की संज्ञा दी है। उसने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में वह अकेला देश है जो सभी तरह की चुनौतियों का सामना कर रहा है। बाइडन, के राष्ट्रपति बनने के बाद क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले यह बयान आया है। वहीं चीन का कहना है कि बीजिंग को उम्मीद है कि क्वाड देशों की बैठक में वैश्विक स्थिरता पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले-…
Read Moreचीन ने माना कि गलवान घाटी संघर्ष में उसके चार सैनिक मारे गए
बीजिंग : गलवान घाटी में चीन के सैनिकों की नापाक हरकत और संघर्ष में पहली बार ड्रैगन ने अपने मरने वाले सैनिकों के नाम और संख्या का खुलासा किया। अभी तक चीन का कहना था कि गलवान घाटी के संघर्ष में उसका कोई भी सैनिक नहीं मारा गया है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने पहली बार गलवान घाटी के खूनी संघर्ष में मारे गए अपने सैनिकों की संख्या का ऐलान किया है। चीनी सेना ने दावा किया है कि गलवान घाटी के खूनी संघर्ष में उसके चार सैनिक मारे…
Read More