भागलपुर। भागलपुर में शुक्रवार को रेल पुलिस ने मानव तस्करों के चंगुल से चार नाबालिग बच्चियों को मुक्त कराया। इस मामाले में पुलिस ने दो लोगों को भी हिरासत में लिया है जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। बताते चलें कि झारखंड के साहेबगंज के तीन पहाड़ से सभी बच्चियों को नौकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली ले जाया जा रहा था। विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में बच्चियों को चढ़ते देख रेल पुलिस ने जब पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। हिरासत में लिये गये मानव व्यापार के दलाल…
Read MoreCategory: बिहार
‘कन्हैया के हरावे ले, ..तनवीर के खड़ा करल गेल छै’
बेगूसराय। ‘कन्हैया के हरावे ले, गिरिराज के जितावे ले, तनवीर के खड़ा करल गेल छै’ (कन्हैया को हराने के लिए, गिरिराज को जिताने के लिए, तनवीर को खड़ा किया गया है)। यह कहना है जेपी के विश्वस्त रहे बुजुर्ग गांधीवादी नेता व पूर्व सांसद प्रो. रामजी भाई का। रामजी भाई का मानना है कि यदि राष्ट्रीय जनता दल के सर्वेसर्वा लालू प्रसाद यादव व उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने जिद करके तनवीर हसन को प्रत्याशी नहीं बनाया होता तो भाकपा के प्रत्याशी डा. कन्हैया कुमार को जीतने से कोई…
Read Moreजहर देकर लालू को मारना चाहती है BJP, बेटे को भी नहीं मिलने दिया जा रहा: राबड़ी देवी
पटना। जेल में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू यादव को लेकर उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने बड़ा दावा किया है। बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जहर देकर अस्पताल में लालू जी को मारना चाहती है। परिवार के किसी सदस्य को मिलने नहीं दिया जा रहा है। लालू के साथ तानाशाही सलूक किया जा रहा है। राबड़ी देवी ने ट्वीट किया, ‘बीजेपी सरकार जहर देकर अस्पताल में लालू जी को मारना चाहती है। परिवार के किसी भी सदस्य को महीनों से मिलने…
Read Moreअवैध शराब सहित 510 किलोग्राम महुला लाहन जप्त, तीन गिरफ्तार
सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कुरई विकासंखड अंतर्गत शनिवार को सुबह आबकारी विभाग के दल ने दबिश दे 37 लीटर अवैध शराब सहित 510 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया है। आबकारी विभाग सिवनी के सहायक आबकारी अधिकारी ने जानकारी कि शनिवार 16 फरवरी 2019 की सुबह कुरई विकासखंड अंतर्गत ग्राम चक्कीखमरिया में दबिश देकर कुल चार प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपितों को पकड़ा गया है तथा उनके पास से 510 किलोग्राम महुला लाहन जप्त किया गया है। बताया गया कि आरोपितों में क्रमशः दुलारी बाई पति भारामल बंजारा (45)…
Read Moreलालू ने मुजफ्फरपुर कांड में न्यायालय के आदेश पर की नीतीश की कड़ी आलोचना
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामले को दिल्ली की पॉक्सो अदालत में स्थानांतरित करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश पर अपने धुर विरोधी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जबर्दस्त आलोचना की है। शीर्ष अदालत बिहार में मुजफ्फरपुर के अलावा 16 आश्रय गृह मामलों के प्रबंधन को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य सरकार पर जमकर बरसी और आगाह किया कि उसके सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसे मुख्य सचिव को तलब करने पर मजबूर होना पड़ेगा। प्रधान न्यायाधीश रंजन…
Read Moreकोई भ्रम नहीं होना चाहिए, राममंदिर का निर्माण होगा: योगी
पूर्णिया (बिहार)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि राममंदिर का निर्माण बिल्कुल उसी स्थान पर किया जाएगा जहां भगवान का जन्म होना माना जाता है और इस संबंध में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। आदित्यनाथ ने यहां बूथ स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपनी सरकार द्वारा शहरों के नाम बदलने के विवादास्पद कदम के बारे में कहा कि भगवान राम के जन्मस्थान आने वाले तीर्थयात्री अब अयोध्या आते हैं, फैजाबाद जिले नहीं आते और जो चल रहे कुंभ में आते हैं वे प्रयागराज…
Read Moreराहुल का वादा-हर गरीब को प्रतिमाह 10 हजार, पीयू को बनाएंगे केंद्रीय विश्वविद्यालय
पटना। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के हर गरीब के लिए न्यूनतम आमदनी की गारंटी की अपनी घोषणा दोहराते हुए कहा कि केंद्र में यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो देश के हर गरीब को प्रतिमाह 10 हजार रु. दिए जाएंगे और बिहार में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार बनते ही देश भर के किसानों का कर्ज माफ़ करेंगे। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में रविवार को आयोजित जनाकांक्षा रैली को…
Read Moreबिहार में धूपभरी सुबह, पटना में गिरा पारा
पटना। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को सुबह मौसम साफ रहा तथा सुबह से ही खिली हुई धूप निकली है। इस बीच हालांकि चल रही ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का प्रकोप बना हुआ है। पटना में गुरुवार के न्यूनतम तापमान में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, ृअगले 24 से 48 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा न्यूनतम तापमान में…
Read More