नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘उत्कल केशरी’ डॉ. हरेकृष्ण महताब द्वारा लिखित पुस्तक ‘ओडिशा इतिहास’ के हिंदी संस्करण का शुक्रवार को अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में लोकार्पण करेंगे। अब तक ओड़िया और अंग्रेजी में उपलब्ध इस पुस्तक का हिंदी में अनुवाद शंकरलाल पुरोहित द्वारा किया गया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कटक के सांसद भर्तृहरि महताब (एलएस) भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। हिंदी संस्करण के विमोचनका आयोजन हरेकृष्ण महताब फाउंडेशन द्वारा किया गया है। उल्लेखनीय है कि डॉ. हरेकृष्ण महताब भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक महत्वपूर्ण शख्सियत थे। उन्होंने…
Read MoreCategory: दिल्ली
पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर बस चालक ने खुदकुशी की
नई दिल्ली : रोहिणी जिले के नॉर्थ रोहिणी के नाहरपुर गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाया । डीसीपी प्रणव तयाल के अनुसार, मृतकों की पहचान पत्नी आरती (28), दो बच्चे हितेन (6) , अथर्व (3) और धीरज यादव (31) के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि रोहिणी के नाहरपुर गांव में एक ही परिवार के चार…
Read Moreमहिला सिपाही घरेलू हिंसा की हुई शिकार
नई दिल्ली : जाफरपुर कलां इलाके में दिल्ली पुलिस की एक महिला सिपाही घरेलू हिंसा की शिकार हो गयी। महिला सिपाही ने अपने पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। शनिवार को महिला सिपाही को पीसीआर कर्मियों ने घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को पीडि़ता के बयान पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, ईसापुर गांव में रहने वाली सुनीता दिल्ली पुलिस में बतौर…
Read MoreMumbai / अर्नब गोस्वामी मामला : न्यायिक हिरासत को चुनौती देनेवाली याचिका पर सुनवाई 9 तक टली
मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग सेशन कोर्ट ने शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी की न्यायिक हिरासत को चुनौती देने वाली पुलिस की याचिका की सुनवाई सोमवार (9 नवंबर) तक के लिए स्थगित कर दी है।दरअसल, अर्नब की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनको अलीबाग सीजेएम कोर्ट में पेश कर पुलिस हिरासत की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। सीजेएम कोर्ट के इस फैसले को पुलिस ने सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। पुलिस का कहना है कि मामले…
Read MoreNational : युद्धपोत का कंप्यूटर सिस्टम ‘ओएलएक्स’ पर बेचा गया
– आईएनएस विक्रांत का कंप्यूटर सिस्टम चोरी होने से भारत की सुरक्षा थी खतरे में – एनआईए ने 9 माह में की जांच, जहाज की पेंटिंग करने वाले दो कर्मचारी गिरफ्तार नई दिल्ली। समुद्री परीक्षण के दौर से गुजर रहे स्वदेशी आईएनएस विक्रांत को 2021 तक नौसेना के बेड़े में शामिल किये जाने की योजना है। बंदरगाह परीक्षण के दौरान इसी जहाज के कंप्यूटर हार्डवेयर, प्रोसेसर और कई महत्वपूर्ण पुर्जे चोरी करके ‘ओएलएक्स’ कंपनी में महज 7 हजार रुपये में बेच दिए गए जिसका खुलासा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अपनी 9 माह की…
Read Moreबेंगलुरु: केएएस अधिकारी डॉ. बी सुधा के ठिकानों पर एसीबी का छापा
बेंगलुरु। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने शनिवार तड़के कर्नाटक प्रशासनिक सेवा (केएएस) अधिकारी डॉ. बी सुधा के ठिकानों पर छापा मारा है।यह छापेमारी बेंगलुरु और उडुपी जिले में डॉ सुधा और उसके दोस्तों सहित पांच अन्य स्थानों पर की गई है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार अदालत के निर्देश पर सुधा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपित ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति जमा कर रखी है। शनिवार को सुधा के कोडियाहल्ली में ‘आराधना’ निवास स्थान, यलहंका के शिवनहल्ली में उनके फ्लैट, शांतिनगर में उनके वर्तमान…
Read MoreNational : प्रधानमंत्री मोदी ने पीएसएलवी-सी49 के सफल लॉन्च पर ईसरो को दी बधाई
नई दिल्ली। अंतरिक्ष की दुनिया में इसरो ने शनिवार को नया इतिहास रचते हुए प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी49 को 10 उपग्रहों के साथ लांच किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिशन के सफल परीक्षण पर इसरो और उनकी टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा है, पीएसएलवी-सी49, ईओएस-01 मिशन के सफल परीक्षण के लिए इसरो और उनकी टीम को बधाई। कोरोना काल में हमारे वैज्ञानिकों ने मेहनत से डेडलाइन का पालन किया और तय समय में पीएसएलवी को लॉन्च कर दिखाया है।इनमें भारत का ईओएस-01 (अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट),…
Read MoreNational : कांग्रेस सांसद ने प्रकाश जावड़ेकर को लिखा पत्र, ग्रीन पटाखे को प्रतिबंध से बाहर रखने की मांग…
नई दिल्ली। बढ़ते वायु प्रदूषण और महामारी की समस्या को देखते हुए देश के विभिन्न राज्यों में किसी भी तरह के पटाखों की बिक्री पर 30 नवंबर तक पूरी तरह प्रतिबंध लग चुका है। दिवाली में पटाखे जलाने और बेचने तक पर प्रतिबंध लगाने वाले राज्यों में प्रमुख रूप से दिल्ली, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल है। दूसरी ओर, ग्रीन पटाखे की बिक्री पर भी लगे प्रतिबंध से काफी नुकसान होने का मुद्दा भी गरमाया हुआ है। इसी बाबत कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने पर्यावरण मंत्री…
Read Moreगुप्ता ने आईसीएआर प्रमुख सिंह को किया सम्मानित
नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने गुरुवार को इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईसीएआर) के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. वाईवी सिंह से मुलाकात की। इस मौके पर गुप्ता ने सिंह को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर गुप्ता के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी एवं प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार उपस्थित थे। इस मौके पर गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार पराली को समाप्त करने के लिए बनाई गई दवा का बखूबी प्रयोग कर रही है लेकिन केजरीवाल सरकार ने अभी तक दिल्ली…
Read MoreNational : संगरोध पर भेजे गए डॉक्टरों को ड्यूटी पर माना जाएगा: केंद्र
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा है कि डॉक्टरों को संगरोध में भेजने की अवधि को काम की अवधि में गिनती की जाएगी। सोमवार को सुनवाई के दौरान केंद्र ने कहा है कि दिल्ली, पंजाब, त्रिपुरा, कर्नाटक और महाराष्ट्र की राज्य सरकारें डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को समय पर वेतन नहीं दे रही हैं। मामले की अगली सुनवाई अगले हफ्ते होगी। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के नोटिफिकेशन में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को समय पर वेतन नहीं देने पर दंड का प्रावधान…
Read More