मेदिनीनगर । जपला आरपीएफ निरीक्षक एसपी सिंह के निर्देश पर नबीनगर से सिगसिगी रेलवे स्टेशन तक अभियान चलाकर मंगलवार को सात लोगों को गिरफ्तार कर रेलवे न्यायालय मेदिनीनगर भेज दिया है। मोहम्मदगंज कोशियारा स्टेशन के बीच ट्रेन में वैक्यूम कर उतरते विमलेश पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। महिला कोच में अनधिकृत रुप से यात्रा करते हुए गुड्डु राम, अखिलेष कुमार, कुलदीप साव, युसुफ अंसारी, महेंद्र कुमार व उदय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
Read MoreCategory: पलामू
हाई वोल्टेज तार की चपेट में आयी महिला, मौत
मेदिनीनगर। पलामू ज़िले के उंटारी थाने के कुल्ही गांव रविवार की सुबह में विद्युत प्रवाहित 11 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आने से लक्ष्मण पाल की 50 वर्षीय पत्नी की मौत हो गयी। यह महिला सुबह गोबर डालने के लिए अपनी खेत में जा रही थी। इसी दौरान विद्युत तार के सम्पर्क में आने से उसे करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।
Read Moreपलामू मेडिकल कॉलेज का स्वास्थ्य सचिव ने निरीक्षण किया
मेदिनीनगर। पलामू ज़िले में स्थित पलामू मेडिकल कॉलेज नामांकन को लेकर राज्य सरकार व जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने पोखराहा स्थित पलामू मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सचिव ने उक्त मेडिकल कॉलेज का हॉस्टल व प्रशासनिक बिल्डिंग का भी मुआयना किया। पूरे कैंपस के निरीक्षण के बाद कई जरूरी निर्देश दिए। सूत्रों के अनुसार उक्त मेडिकल कॉलेज को पूरी तरह से रन कराने के लिए अभी कई कार्य वहां शेष हैं। कार्य…
Read Moreगोल्डन कार्ड बनवाने में न करें देर
मेदिनीनगर। पलामू उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि ने कहा है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पलामू जिले में 12,920 लोग अभीतक लाभान्वित चुके हैं। योजना के तहत जिले मेें 70,353 लोगों के गोल्डन कार्ड बन चुकेे हैंं। इस योजना के लिये 23 सितंबर 2019 तक निःशुल्क गोल्डन कार्ड बनाये जा रहे हैं। जिनकेे कार्ड नहीं बनेे हैं, उन्हें शीघ्र कार्ड बनवा लेने चाहिये। रविवार को उन्होंने कहा कि गोल्डन कार्ड के आधार पर आयुष्मान भारत योजना के तहत रजिस्टर्ड सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज संभव हो सकेगा। विशेषकर उन परिवार या सदस्यों के…
Read Moreहाथी के आतंक से पशुपालक व किसान भयभीत
मेदिनीनगर। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के नदीपर गांव में हाथी ने झुबल यादव की दो गायों को पटक कर मार डाला। इसी दौरान धान के खेत रौंदने के क्रम में पटवन को लेकर लगाए गए मोटर व सेक्शन को भी हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी के इस आतंक से क्षेत्र के पशुपालक व किसानों में भय का माहौल है। इस मामले में किसान धनंजय कुमार ने बताया कि इसकी सूचना देने वन विभाग कार्यालय में गए मगर वहां कोई मौजूद नहीं था। राजद नेता पचू रजवार ने इसे लेकर दूरभाष…
Read Moreपूर्व माओवादी एरिया कमांडर सुरेंद्र बैठा गिरफ्तार
मेदिनीनगर। पलामू पुलिस ने नक्सल अभियान के तहत शनिवार को विश्रामपुर थाना क्षेत्र से पूर्व माओवादी एरिया कमांडर सुरेंद्र बैठा उर्फ मलखान को गिरफ्तार किया है। बिश्रामपुर थाना पुलिस को इस पूर्व नक्सली की तलाश थी। शनिवार को एक गोपनीय सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया, वह कई मामलोंं में वांछित था।
Read Moreपलामू रेंज में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए 161 अभियान : बिपुल शुक्ला
मेदिनीनगर। पलामू रेंज के डीआईजी बिपुल शुक्ला ने जुलाई माह में मिली उपलब्धियों के बारे में शनिवार को बताया। कहा, नक्सलियों के खिलाफ कुल 161 अभियान चलाए गये। इसमें 19 नक्सलियों की गिरफ्तारी की गई। इसमें पलामू जिले से 9 और लातेहार से 10 हैं।डीआईजी ने बताया कि जुलाई महीने में पलामू प्रमंडल से 231 अपराधी गिरफ्तार किये गये। इनमें पलामू से 81, गढ़वा से 75 और लातेहार से 75 अपराधी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ पूरे रेंज में कुल 161 ऑपरेशन किये गये। इसमें पलामू में…
Read Moreकार सवार ने दो पुलिसकर्मियों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा रिम्स रेफर
रांची (हि.स.)। पलामू जिले के लेस्लीगंज प्रखंड के मुरमुसी मोड़ के पास शुक्रवार देर रात एक कार ने दो पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेदिनीनगर सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने रिम्स रेफर कर दिया है। दुर्घटना में मारे गए पुलिसकर्मी की पहचान लेस्लीगंज थाना के सोनू सिंह और घायल की पहचान जयराम पासवान के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद कार छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने बताया कि लेस्लीगंंज थाना के पुलिसकर्मी…
Read Moreजिले के मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र की साप्ताहिक समीक्षा
मेदिनीनगर। मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थापित अपर सचिव रमाकांत सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में दर्ज शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा की। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पलामू जिले की शिकायतों की भी समीक्षा की। समीक्षा के दौरान डीआरडीए निदेशक सह मुख्यमंत्री जनसंवाद के पलामू जिला नोडल पदाधकारी स्मिता टोप्पो, डीएसपी सुरजीत कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शत्रुंजय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक मसुदी टुडू और शिकायत निवारण समन्वयक संदीप कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद थे।
Read Moreयुवक को दिनदहाड़े मारी गोली, रिम्स रेफर
मेदिनीनगर। जिले केआढ़त रोड स्थित बसंत बहार होटल के निकट मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े भट्ठी मोहल्ला निवासी छोटू पासवान (30) को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल छोटू को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स भेज दिया गया। घटना का कारण आपसी रंजिश बताया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया गया कि शुक्रवार को 12 बजे छोटू पासवान अपने घर से बाजार की ओर आया था, तभी मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल भिजवाया। घटना को अंजाम देने…
Read More