पलामू रेंज में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए 161 अभियान : बिपुल शुक्ला

मेदिनीनगर। पलामू रेंज के डीआईजी बिपुल शुक्ला ने जुलाई माह में मिली उपलब्धियों के बारे में शनिवार को बताया। कहा, नक्सलियों के खिलाफ कुल 161 अभियान चलाए गये। इसमें 19 नक्सलियों की गिरफ्तारी की गई। इसमें पलामू जिले से 9 और लातेहार से 10 हैं।डीआईजी ने बताया कि जुलाई महीने में पलामू प्रमंडल से 231 अपराधी गिरफ्तार किये गये। इनमें पलामू से 81, गढ़वा से 75 और लातेहार से 75 अपराधी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ पूरे रेंज में कुल 161 ऑपरेशन किये गये। इसमें पलामू में 65, गढ़वा में 78 और लातेहार में 18 ऑपरेशन शामिल हैं। जुलाई में 733 वारंट का निष्पादन किया गया जिनमें पलामू में 104, गढ़वा में 193 व लातेहार में 346 शामिल हैं। 122 कुर्की का निष्पादन किया गया जिनमें पलामू में 44, गढ़वा में 33 व लातेहार में 45 शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों से 5 देसी कट्टा, 5 टिफिन बम, 25 ग्रेनेड बरामद किये गये। वहीं अपराधियों के पास से 14 हथियार और 3 गोली बरामद किये गये। डीआईजी ने कहा कि साइबर अपराध से संबंधित पलामू ज़िले में 4 और लातेहार जिले में 1 मामले दर्ज किए गए हैं। सभी महत्वपूर्ण घटनाओं का उदभेदन किया जा चुका है। 

जागरूकता के लिए चलाया जा रहा अभियान

डीआईजी बिपुल शुक्ला ने कहा कि पलामू में जागरूकता की घोर कमी है। इसके लिए एक अभियान की शुरुआत की गई है। डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर अवेयरनेस पर मुख्य फोकस है। साइबर क्राइम, फर्जी कॉल्स और डायन प्रथा पर बनी लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। यह फिल्म प्रत्येक पिकेट पोस्ट पर दिखाई जाएगी, ताकि लोगों में जाकरूकता आ सके।

This post has already been read 7423 times!

Sharing this

Related posts