पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन गिरफ्तार

मेदिनीनगर । आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पालमू एवं गढ़वा पुलिस संयुक्त रूप से अपराधिक गिरोह व माओवादियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। झारखंड-बिहार सीमा पर कई घटनाओं को अंजाम देने वाला आपराधिक गिरोह आरसीसी के कई  सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। आरसीसी गिरोह   मुख्यतः ठेकेदारों से लेवी वसूलने के लिए बनाया गया है। पुलिस इस संगठन को सशक्त होने देना नहीं चाहती इसलिए इसकी हर गतिविधियों की जानकारी मुखबीर द्वारा प्राप्त कर पुलिस उनके मांद तक पहुंचकर सदस्यों को गिरफ्तार कर रही है। प्रशिक्षु आईपीएस विनीत कुमार…

Read More

गरीब व नवजवानों की आवाज दबाना चाहती है मोदी सरकार : अन्नपूर्णा

हुसैनाबाद: भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है,सैकड़ो ढपोरशंखी वायदे करना पार्टी की नियति में शामिल है।देश मे दो तरह के कानून है गरीबों के लिए अलग और अमीरों के लिए अलग।अडानी अंबानी की हितैसी है सरकार।लोक सभा चुनाव में कई लोग रूप बदलकर आएंगे उनके झांसे में आना भविष्य के लिए शुभ संकेत नही है।गढ़वा जिले की सड़क व बिजली की स्थिति सरकार की नाकामी का पोल खोलने के लिए काफी है।विश्रामपुर से मोहम्मदगंज पहुंचने में दो घंटे का समय लगना राज्य के स्वास्थ्य मंत्री की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा…

Read More

लालू संदेश यात्रा मे हरिहर गंज के सैकड़ों समर्थकों ने लिया भाग

हुसैनाबाद: मोहम्मदगंज में रथ यात्रा के आगमन पर हरिहरगंज के जिला परिषद व राजद के जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव के नेतृत्व में हरिहर गंज से चलकर  मोहम्मदगंज में मंगलवार को आयोजित लालू संदेश यात्रा में अपने सैकडों  समर्थकों में साथ शिरकत किया।रथ यात्रा में मुख्य रूप से शामिल राजद नेतृ अनपुरना देवी, गिरीनाथ सिंह, घुलन राम, मनोज भुइंया सहित कई लोग शामिल थे। इस मौके पर कहा कि आज देश मे लालू प्रसाद से भी बड़ा घोटाला कर देश से चुपचाप निकलकर विदेश में आराम फरमा रहे है।मगर लालू…

Read More

पलामू, चतरा व कोडरमा संसदीय सीट पर राजद अपना प्रत्याशी उतारेगा: अन्नपूर्णा देवी

मेदिनीनगर। पलामू प्रमंडल क्षेत्र में लालू संदेश यात्रा पर निकलीं प्रदेश राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी दावा किया कि संदेश यात्रा को लेकर कार्यकर्ता व आम लोगों  में उत्साह है। केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार को हटाने के लिए जनता पूरी तरह से मन बना चुकी है। संदेश यात्रा के क्रम में अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को परिसदन भवन में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। भाजपा सरकार को जितना पाकिस्तान व चीन से डर  …

Read More

करंट लगने से युवक की मौत

पलामू। विश्रामपुर नगर परिषद के वार्ड 17 में एक युवक की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गयी। मृतक अनिल कुमार (18 वर्ष) बरसैता टोला निवासी गणेश महतो का बेटा है। जानकारी के अनुसार, अनिल अपने खेत में पटवन कर रहा था। इसी दौरान वह बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

Read More

फेयर प्राइस डीलर्स एशोसिएशन की बैठक का आयोजन

हुसैनाबाद: हुसैनाबाद शहर के पंच सरोवर मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को  फेयर प्राइस डीलर्स एशोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता संघ के अनुमंडलीय अध्यक्ष लखनदेव सिंह ने किया।बैठक में सर्वसम्मति से राज्य डीलर संघ के आवाह्न पर आगामी 4 फरवरी को विधानसभा घेराव कार्यक्रम में पहुँचकर आंदोलन को धारदार बनाने का निर्णय लिया गया।बैठक में उपस्थित संघ के अनुमंडलीय अध्यक्ष लखनदेव सिंह ने बताया कि पांच सूत्री मांगों को लेकर 2 फरवरी को बिधानसभा घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।मांगो में मुख्य रूप से सभी…

Read More

पलामू पुलिस ने जब्त की 10 लाख के इनामी नक्सली कमांडर कंचन तूरी की लाखों की जमीन

झारखंड-बिहार में 25 से अधिक नक्सली हमले के मामले हैं दर्ज, कई सालों से है फरार मेदिनीनगर। पलामू पुलिस ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में शुक्रवार को वर्षों से फरार चल रहे 10 लाख के इनामी माओवादी कमांडर कंचन तूरी उर्फ रहिमन की जमीन को जब्त किया है। जमीन की कीमत लाखों में बतायी जाती है। यह कार्रवाई लेस्लीगंज डीएसपी अनूप बड़ाइक और मनातू बीडीओ के नेतृत्व में मनातू थाना क्षेत्र में की गई। पलामू एसपी इंद्रजीत माहथा ने बताया कि कंचन तूरी ने लेवी के पैसे से संपत्ति अर्जित की…

Read More

भाकपा माओवादी का एरिया कमांडर गिरफ्तार

मेदिनीनगर। भाकपा माओवादी का एरिया कमाण्डर रामविलास नगेसिया उर्फ बादल को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। भंडरिया थाना क्षेत्र के परो के जंगली इलाके से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली पर 26 जून को लैंड माइंस विस्फोट कर पुलिस पार्टी को उड़ाने की घटना में शामिल होने का आरोप है। इस घटना में छह जवान शहीद हुए थे। साथ ही, छत्तीसगढ़ में दो इंजीनियरों का अपहरण करने व विकास कार्यो में लगे वाहनों को आग के हवाले करने सहित आधा दर्जन घटनाओं में पुलिस को उसकी…

Read More

जेजेएमपी का सब जोनल कमांडर संतोष यादव गिरफ्तार

पलामू/रांची। झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) का सब जोनल कमांडर संतोष यादव को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी चैनपुर प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ के इलाके से हुई है। उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक संतोष यादव भाकपा माओवादी का कमांडर रह चुका है। संतोष यादव बूढापहाड़ के इलाके में सक्रिय था। उसपर दो दर्जन से अधिक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी ।

Read More

पलामू में सड़क दुर्घटना में चार की मौत, कई घायल

मेदिनीनगर। गुरुवार को पलामू ज़िले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के धावा गांव के पास एक बडे हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग घायल हो गये। घटना गुरूवार की है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार धावा गांव के पास सवारियों से भरी एक पिकअप वैन असंतुलित होकर पलट गई। पिकअप वैन सवारियों से भरी हुई थी। तेज़ रफ़्तार से पलटने से 4 लोगों को गंभीर चोटें आयीं, जिससे घटनास्‍थल पर ही 4 की मौत हो…

Read More