खुद को गोली मार कर एक व्यक्ति ने की खुदकुशी

रांची। रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के ईमली चौक के समीप काली शंकर अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।मृतक की शिनाख्त सत्यजीत सरकार (52) के रूप में की गई है। वह मूल रूप से बंगाल के वर्धमान के रहने वाले थे। वह बहुत समय से रांची में रह रहे थे और बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करते थे। इनके साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी रहते थे। कुछ दिन पहले उनकी पत्नी मायके गई हुई थी। गुरुवार रात को पत्नी ने…

Read More

झारखंड विधानसभा के बाहर विपक्ष का धरना

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार काे सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष ने सदन के बाहर धरना दिया। भाजपा नेता सदन के बाहर बैनर लेकर बैठे हैं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।बैनर पर लिखा है कि पत्थर, कोयला, बालू, जमीन लूटवा हेमंत हाय हाय, पांच लाख नौकरी का क्या हुआ?, युवाओं के सपनों का हत्यारा हाय हाय, स्नातक को 5000 और स्नातकोत्तर को 7000 बेरोजगारी भत्ता का क्या हुआ?? धरना देने वालों में विधायक अमित मंडल, समरी लाल, कुशवाहा शशिभूषण…

Read More

विधानसभा की कार्यवाही 29 जुलाई पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित

रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया। विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने सदन को संबोधित किया। शोक प्रकाश शुरू हुआ, जिसमें राज्य समेत देश में बीते सत्र से अब तक दिवंगत हुए राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, खिलाड़ीयों और कलाकारों समेत अन्य गणमान्यों के प्रति सदन में शोक व्यक्त किया गया। विधानसभा स्पीकर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी समेत कई विधायकों ने शोक प्रकाश पेश किया। इसके बाद सदन को सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।यह सत्र आठ दिनों का…

Read More

मुख्यमंत्री से वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री रामेश्वर उरांव सहित अन्य ने की मुलाकात

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के प्रथम दिन झारखण्ड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री रामेश्वर उरांव, मुख्य सचिव एल. खियांग्ते, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल एवं झारखंड विधानसभा के सचिव सैय्यद जावेद हैदर ने भेंट की। सभी ने उनका अभिवादन एवं स्वागत किया।

Read More

झारखंड हाई कोर्ट ने हिमांशु को राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के आदेश पर लगाई रोक

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने हिमांशु शेखर चौधरी को राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने शुक्रवार काे सुनवाई के दाैरान राज्य सरकार को आदेश दिया कि इस पद पर अगले आदेश तक किसी की नियुक्ति न की जाए।सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि हिमांशु शेखर चौधरी की नियुक्ति राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष के रूप में फरवरी 2021 में पांच वर्षों के लिए हुई थी लेकिन जुलाई 2024 में उन्हें बिना किसी शोकाज…

Read More

डेमोग्राफी में बड़ा परिवर्तन डेमोक्रेसी के लिए खतरा : बाबूलाल मरांडी

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने फिर एकबार संथाल परगना की बदलती डेमोग्राफी पर राज्य सरकार को घेरा। मरांडी शुक्रवार काे मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। मरांडी ने कहा कि पूरे प्रदेश में आदिवासियों की आबादी लगातार घट रही। संथाल परगना क्षेत्र की डेमोग्राफी में अप्रत्याशित बदलाव आए हैं। डेमोग्राफी का यह परिवर्तन डेमोक्रेसी केलिए खतरा है, जो सबके लिए चिंता का विषय है।मरांडी ने कहा कि इस परिवर्तन में सबसे ज्यादा यदि कोई समुदाय प्रभावित हुआ है वह है…

Read More

जमीन कारोबारी कमलेश पहुंचा ईडी कार्यालय

रांची। जमीन कारोबारी कमलेश कुमार शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचा। सूत्रों ने बताया कि कमलेश से कागजी प्रक्रिया पूरी कराने के बाद ईडी के अधिकारियों ने उससे पूछताछ शुरू की। जमीन कारोबारी कमलेश को पूछताछ के ईडी पूर्व में पांच समन भेज चुकी है। इसके बाद कमलेश ईडी कार्यालय में उपस्थित हुआ है। पूर्व में कमलेश ने ईडी से पूछताछ में शामिल होने के लिए समय मांगा था। जमीन घोटाले से जुड़े केस में ईडी ने 21 जून को कमलेश के घर पर छापेमारी की…

Read More

सावन की पहली सोमवारी पर रांची के पहाड़ी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी

रांची। राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में सावन की पहली सोमवारी को लेकर सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। पहाड़ी मंदिर में रविवार देर रात नामकुम के स्वर्णरेखा से जल लेकर अहले सुबह से ही भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।वहीं दूसरी ओर चुटिया के सुरेश्वर धाम, कोकर के शिव मंदिर, लालपुर, डोरंडा, बरियातू, हिनू, हरमू , थड़पकना सहित अन्य शिवालयों में भी सोमवार सुबह से ही भीड़ लगी हुई है। सभी भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि मांग रहे हैं। हर…

Read More

रांची से भागलपुर के लिए श्रावणी स्पेशल ट्रेन काे विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रांची। रांची रेलवे स्टेशन से रविवार को रांची-भागलपुर श्रावणी स्पेशल ट्रेन रांची विधायक सीपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।माैके पर डीआरएम रेल, सीनियर डीसीएम उपस्थित थे।स्पेशल ट्रेन भागलपुर से सोमवार और बुधवार को दोपहर 12.20 में खुलेगी और रांची से मंगलवार और गुरुवार को रात 9.35 में खुलेगी। बांका, देवघर, जसीडीह, धनबाद के रास्ते होकर ये ट्रेन चलेगी7 रांची से ट्रेन 21, 23, 28, 30 जुलाई 4, 6, 11,13 अगस्त को खुलेगी। वहीं भागलपुर से 22,24,29,31 जुलाई, 5,7,12,14 अगस्त को खुलेगी।

Read More

रांची में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, छह लड़कियां सहित दस गिरफ्तार

रांची। रांची पुलिस शहर में लगातार सेक्स रैकेट को लेकर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में रेड कर सेक्स रैकेट में शामिल छह लड़कियों सहित दस को हिरासत में लिया है।एससपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी डीएसपी केवी रमन ने अपनी टीम के साथ लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली स्थित अर्बन रिट्रीट नाम के गेस्ट हाउस में रेड कर सेक्स रैकेट में शामिल छह लड़कियां और चार पुरुषों को हिरासत में लिया है।डीएसपी…

Read More