अपराध मुक्त झारखंड, राज्य सरकार की प्राथमिकता : चम्पाई सोरेन

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, डीजीपी सहित अन्य वरीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने रविवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य में विधि व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित एक उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अपराध मुक्त झारखंड, राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से राज्य में विधि व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की विस्तृत जानकारी रखी।बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को अवगत कराया…

Read More

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने चार स्कूलों की रखी आधारशिला

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में चार स्कूलों की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग दिल्ली में स्कूल, अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक आदि बना रहे हैं। लोगों को मुफ्त बिजली पानी दे रहे हैं। इसलिए भाजपा हमारे पीछे पड़ी है। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने ईडी, सीबीआई सबको हमारे पीछे छोड़ दिया है, लेकिन हम झुकने या डरने वाले नहीं हैं बस आप लोग अपना आशीर्वाद बनाए रखना। इस दौरान शिक्षा मंत्री आतिशी भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

मंत्री ने माउंट किलिमंजारो चोटी पर तिरंगा लहराने को अंकित कुमार को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को कैंप कार्यालय में साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर उत्तराखंड के अंकित कुमार भारती काे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंकित कुमार भारती साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी जिसकी ऊंचाई 5895 मीटर है , उस पर तिरंगा लहराने के लिए बहुत ही उत्साहित हैं। मंत्री जोशी ने अंकित कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकाे शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड से सम्मानित दिवंगत पर्वतारोही सविता कंसवाल को श्रद्धांजलि देने के…

Read More

आदिवासियों को बांटने वाले राजनीतिक दलों और संगठनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा: बंधु तिर्की

रांची। आदिवासी संगठनों के तत्वावधान में रविवार को मोरहाबादी मैदान में आदिवासी एकता महारैली का आयोजन किया गया। महारैली में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे आदिवासी समुदाय के लोगों ने आदिवासी समुदाय की एकता का संकल्प लिया। साथ ही झारखंड में आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर मिलकर लड़ने की बात कही। यह महारैली आदिवासियों के ऊपर हो रहे चौतरफा हमले और केंद्र सरकार के जरिये आदिवासियों को संविधान में प्रदत्त सुरक्षा कवच कानूनों को कमजोर करने के खिलाफ आयोजित किया गया। इसके अलावा डीलिस्टिंग का मुद्दा भी उठाया गया।…

Read More

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सिदो-कान्हू को किया नमन

हेमंत सोरेन के कामों को आगे बढ़ाएंगे : चम्पाई सोरेन रांची। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुक्रवार को चम्पाई सोरेन रांची के सिदो कान्हू उद्यान पार्क पहुंचे। वहां पार्क परिसर में स्थित शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री बिरसा चौक रांची स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।इसके पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हेमंत सोरेन जो काम शुरू…

Read More

झारखंड के नए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, तीन प्रस्तावों पर लगी मुहर

रांची। झारखंड के नए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट में फिलहाल उन्हें मिलाकर तीन मंत्री हैं। बैठक में विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने के फैसले पर मुहर लगी। साथ ही तीन प्रस्ताव पारित हुए। पूर्व निर्धारित नौ फरवरी से 29 फरवरी के बजट सत्र को विलोपित (रद्द) करने का निर्णय लिया गया। झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र पांच और छह फरवरी को बुलाया गया है। इसी दिन सत्ता पक्ष फ्लोर टेस्ट करेगा। राज्यपाल का अभिभाषण भी होगा। दूसरे दिन अभिभाषण पर…

Read More

चंपाई सोरेन को राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता, शुक्रवार को होगा शपथ ग्रहण

रांची: झारखंड में सियासी संकट (Jharkhand Crisis) के बीच राज्यपाल ने चंपाई सोरेन (Champai Soren) को सरकार बनाने का न्योता दे दिया है. शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को होगा. इस बीच सूत्रों के मुताबिक, झारखंड में ‘रिसॉर्ट पॉलिटिक्स’ भी चलती रही. सूत्रों का कहना है कि हॉर्स ट्रेडिंग (विधायकों की खरीद-फरोख्त) की आशंका थी जिससे महागठबंधन के विधायकों को रांची से हैदराबाद शिफ्ट किया जा रहा था. हालांकि बाद में ऐसा नहीं किया गया. सूत्रों के मुताबिक, महागठबंधन के सिर्फ 5 विधायक रांची में रहेंगे. इनमें JMM के चंपाई सोरेन, कांग्रेस…

Read More

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने  लोकसभा में 2024-25 का अंतरिम  बजट पेश किया

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का अंतरिम केंद्रीय बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट में महिलाओं और किसानों के लिए कई ऐलान किए हैं, लेकिन करदाताओं को अभी कोई राहत नहीं दी है। वित्त मंत्री ने परंपरा को निभाते हुए अंतरिम बजट में टैक्स दरों को अपरिवर्तित रखा है। तीन लाख रुपये तक की आय ही टैक्स फ्री है। सीतारमण का यह छठा और मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है। सीतारमण ने अपने 58 मिनट लंबे बजट भाषण में कहा कि राजकोषीय घाटा 5.1 फीसदी रहने का अनुमान है। 44.90 लाख करोड़ रुपये का खर्च है और 30 लाख करोड़ रुपये का राजस्व आने का अनुमान है। अंतरिम बजट में वित्त वर्ष 2024-25 में देश के बुनियादी ढांचे के लिए पूंजीगत व्यय को 11 फीसदी बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपये यानी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 3.4 फीसदी करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में पूंजीगत व्यय तीन गुना होने से आर्थिक वृद्धि और रोजगार सृजन पर कई गुना प्रभाव पड़ा है। वित्त मंत्री ने कहा कि जुलाई में पूर्ण बजट में हमारी सरकार विकसित भारत के लक्ष्य का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत करेगी। इससे पहले वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण की शुरुआत में कहा कि हमारी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास की धारणा को मजबूत किया है। दस साल में आयकर संग्रह तीन गुना बढ़ गया है। सरकार वित्त वर्ष 2024-25 में दिनांकित प्रतिभूतियां जारी कर बाजार से 14.13 लाख करोड़ रुपये जुटाएगी। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) ने अनुपालन बोझ को कम कर दिया है, जबकि औसत मासिक जीएसटी संग्रह दोगुना होकर 1.66 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि उन्होंने परंपरा को निभाते हुए अंतरिम बजट 2024 के दौरान टैक्स दरों को अपरिवर्तित रखा है। वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट में आयात शुल्क सहित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के लिए समान कर दरों को बनाए रखने का प्रस्ताव किया। उन्होंने कहा कि घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लक्षद्वीप सहित हमारे द्वीपों पर बंदरगाह कनेक्टिविटी, पर्यटन बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के लिए परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। सीतारमण ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40 हजार सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जाएगा। सीतारमण ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को भी कवर किया जाएगा। कृषि क्षेत्र की और वृद्धि के लिए सरकार फसल कटाई के बाद की गतिविधियों में सार्वजनिक और निजी निवेश को और बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद हमने पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत तीन करोड़ घर बनाने का काम पूरा हुआ, जबकि दो करोड़ घर अगले पांच साल में और बनाए जाएंगे। सीतारमण ने कहा कि पिछले 10 साल में 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिला उद्यमियों को दिए गए हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को 70 फीसदी आवास महिलाओं को मिले हैं। वित्त मंत्री ने कहा, “हमें गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, उनकी जरूरतें और आकांक्षाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं।

Read More

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आज से भरा जाएगा फार्म

रांची। झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के लिए आवेदन गुरुवार से किया जायेगा। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा-2023 के लिए अधिसूचना 27 जनवरी को जारी की थी। इस बार झारखंड पीसीएस परीक्षा 342 पदों के लिए किया जाना है।झारखंड सिविल सेवा परीक्षा-2023 के लिए उम्मीदवार जेपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। फिर उम्मीदवारों को होम पेज पर दिए गए लिंक से ऑनलाइन अप्लीकेशन सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद उम्मीदवार इस पेज पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से संबन्धित…

Read More

झारखंड: ईडी कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ी, सीआरपीएफ जवान तैनात

रांची। जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बुधवार रात गिरफ्तारी के बाद ईडी के रांची स्थित जोनल कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हेमंत सोरेन को ईडी के हिनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में ही रात में रखा गया। गुरुवार सुबह दो बसों में सवार होकर सीआरपीएफ के जवान ईडी कार्यालय पहुंचे। साथ ही झारखंड पुलिस के जवान भी कैंप बनाकर ईडी कार्यालय के सामने जमे हुए हैं। वाटर कैनन, बज्र वाहन भी ईडी कार्यालय के बाहर तैनात किया गया है। कुछ आदिवासी संगठनों की ओर से…

Read More