दो अज्ञात युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, छानबीन शुरू

दुमका। जामा थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म एवं बच्चे को जन्म देने का मामला शुक्रवार को सामने आया है। पीड़िता ने जामा थाना में लिखित आवेदन देकर घटना के बारे में जानकारी देते हुए न्याय के लिए गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार पीड़िता एक वर्ष पहले अपने विद्यालय से घर लौट रही थी। उसी दौरान महारो के पास दो अज्ञात युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उस समय पीड़िता ने डर से परिजनों को कुछ नहीं बताया लेकिन करीब 3-4 माह बाद पता चला कि वह मां बनने वाली है। पीड़िता ने अपनी मां को घटना के बारे में जानकारी दी। पीड़िता की मां उसे लेकर गर्भपात कराने के लिए दुमका के नर्सिंग होम लेकर गई। जांच के बाद दुमका कुरुवा स्थित मिशनरिज चेरिटी भेज दिया गया, लेकिन उसे वहां से रांची के निर्मल हृदय नर्सिंग होम भेज दिया गया। यहां पीड़िता का गर्भपात नहीं किया गया। पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद उसे घर भेज दिया गया। घटना 2016 मई की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

This post has already been read 7252 times!

Sharing this

Related posts