नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता पूरे देश में 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह मनाएंगे।
भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आज सेवा और नरेन्द्र मोदी एक दूसरे के पर्यायवाची बन चुके हैं। पार्टी ने निर्णय लिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।
सिंह ने बताया कि 14 सितंबर की सुबह 08 बजे ‘सेवा सप्ताह अभियान’ की शुरुआत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली से करेंगे। उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत तीन संकल्पों को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता काम करेंगे। स्वच्छता अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक और जल संचय- पानी बचाने का हम संकल्प लेंगे।भाजपा नेता ने कहा कि तीनों सकारात्मक कार्यों को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता देश में सेवा सप्ताह अभियान चलाएंगे।
This post has already been read 6572 times!