गांधीनगर : गुजरात पंचायत चुनाव परिणाम आज आ रहे हैं। सत्तारूढ़ भाजपा इन चुनावों में भी अपना जोरदार प्रदर्शन दोहरा रही है। इससे कुछ ही दिन पहले भाजपा ने सभी 6 नगर निगमों में भी बहुमत हासिल किया था। अब तहसील-नगर पंचायत चुनावों में भी उसके सबसे ज्यादा प्रत्याशी चुनाव जीत रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, गुजरात पंचायत चुनाव में 318 सीटों में से 308 पर भाजपा का कब्जा हो गया है। वहीं, 9 सीटों पर कांग्रेस और 1 पर आम आदमी पार्टी की जीत हुई है।
This post has already been read 4366 times!