बाइक सवार बदमाशों ने महिला से सोने की चेन छीनी

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह की पत्नी मीरा सिंह के गले से सोने की चेन झपटकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गये। घटना रविवार की है। पुलिस ने बताया कि मीरा सिंह अपने घर से सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उनके गले से सोने की चैन झपट्टा मारकर छीन लिया और भाग गए। मीरा सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात दो बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।

This post has already been read 17293 times!

Sharing this

Related posts