देवघर। नगर निगम अंतर्गत शिवराम झा चौक पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस मौके पर अर्जुन मुंडा सेवा रथ के वरीय सदस्य सह भाजपा युवा नेता चन्द्र शेखर खबाड़े मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
खबाड़े ने कहा कि पार्टी का बृहद रूप से सदस्यता अभियान काफी जोर सोर से चल रहा है। लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग स्वतः पार्टी से जुड़ने की इच्छा जाहिर कर रहें हैं। हमलोगो के लिए भी यह एक सुखद अनुभूति है। खबाड़े ने कहा कि इस बार पार्टी का लक्ष्य विधान सभा चुनाव के लिए बड़ा है। पूरे राज्य में भाजपा को कम से कम 65 प्लस सीट जीतने का लक्ष्य है। जिसको निश्चित करने के लिए राज्य भर के सभी कार्यकर्ता जी जान से मेहनत कर रहें हैं। सफलता निश्चित मिलेगी।
This post has already been read 7728 times!