तत्कालीन सरिया के बीडीओ और डुमरी की सीओ निलंबित

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ)-सह-प्रभारी अंचल अधिकारी (सीओ) सरिया सम्प्रति अंचल अधिकारी, डुमरी शशिभूषण वर्मा एवं सीओ सरिया सुनीता कुमारी को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुमति दे दी है। दोनों अधिकारियों पर सरकारी भूमि का अवैध रूप से नामांतरण करने का आरोप है।

बताया गया है कि तत्कालीन अंचल अधिकारी, सरिया  शशिभूषण वर्मा पर सरिया मौजा के बड़की सरिया के विभिन्न गैरमजरूआ खाता, प्लॉट, रकबा को विभिन्न रैयतों को विभिन्न तिथियों में ऑनलाइन कर सरकारी भूमि का अवैध रूप से नामांतरण करने का आरोप है। वहीं, अंचल अधिकारी, सरिया सुनीता कुमारी पर सरिया मौजा के बड़की सरिया गैरमजरूआ खाता संख्या-200 में प्लॉट संख्या-1839, रकबा एक एकड़ 60 डिस्मिल रैयत भरथ कोयरी के नाम 06 जून 2018, प्लॉट संख्या-4017, रकबा 15.5 डिस्मिल रैयत दुलारी देवी के नाम 05 जनवरी 2020, प्लॉट संख्या-4771, रकबा 2.6 डिस्मिल रैयत महेश कुमार मोदी के नाम 23 अगस्त 2019 को ऑनलाइन कर सरकारी भूमि का अवैध रूप से नामांतरण करने का आरोप है।

इन पदाधिकारियों के विरुद्ध गंभीर प्रकृति का आरोप है। अनुमंडल पदाधिकारी बगोदर, सरिया, गिरिडीह ने जांचोपरांत आरोप को सही पाया है।

This post has already been read 4490 times!

Sharing this

Related posts