एक उत्कृष्ट राजनेता और प्रतिबद्ध कार्यकर्ता थे बाबू लाल गौर : जेपी नड्डा

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक वे एक उत्कृष्ट राजनेता, लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और प्रतिबद्ध कार्यकर्ता थे।

नड्डा ने अपने शोक संदेश में कहा कि गौर 1974 से 2013 तक दक्षिण भोपाल और गोविंदपुरा सीट से लगातार 10 बार विधायक रहे। वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। वे मजदूरों के हित की प्रखर आवाज थे। उन्होंने श्रमिकों के हित में कई आंदोलनों में भाग लिया था। वे भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक सदस्य थे। उन्होंने ‘गोवा मुक्ति आंदोलन’ में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि गौर ने आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी की दमनकारी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया था और जेल भी गए थे। जनता की सेवा करने का उनका समर्पण भाव एवं राष्ट्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देती रहेगी।

नड्डा ने कहा कि गौर एक समर्पित जनसेवक थे जिन्होंने लगातार समाज के गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों के उत्थान के लिए कार्य किया। एक जुझारू जन-नेता के रूप में गौर सदैव याद किये जाएंगे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन मध्यप्रदेश के विकास को समर्पित किया। उनका निधन भारतीय जनता पार्टी के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है।

This post has already been read 6089 times!

Sharing this

Related posts