पति ने लगाया प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप दुमका। दुमका शहर के मेन रोड बाजार में शनिवार को दिनदहाड़े एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका का नाम पुष्पा हिम्मत सिंह का है। वह मेन रोड में रेखा स्टेशनरी के सामने एक दुकान चलाती थी। इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदार भयभीत हैं। मृतक महिला कांग्रेस पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थी।पति का आरोप है कि प्रशासन समय रहते अगर कार्रवाई करता तो मेरी पत्नी की हत्या नहीं होती। घटना की सूचना पर एसपी अम्बर लकड़ा अस्पताल पहुंचकर मामले की…
Read MoreAuthor: Admin: AVNpost
Ranchi : छठ व्रत पर शीघ्र कोविड-19 का गाइड लाइन जारी हो : रघुवर दास
रांची/जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर छठ व्रत को लेकर यथाशीघ्र कोविड-19 का गाइड लाइन जारी करने को कहा है। दास ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 का छठ व्रत पर अभी तक गाइड लाइन जारी नहीं करने के कारण छठ व्रती असमंजस की स्थिति में हैं। पत्र में उन्होंने छठ व्रत के महत्व की चर्चा करते हुए कहा है कि लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत झारखंड सहित पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया…
Read MoreRanchi : झारखंड में भी जंगलराज की शुरुआत : भाजपा
रांची। झारखंड में भी जंगलराज शुरू हो गया है। इसका ताजा उदाहरण दुमका बना है, जहां दिनदहाड़े मेन रोड बक्सा दुकान में एक महिला पुष्पा हिम्मत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह ने शनिवार को कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के 10 महीने के शासन में सिर्फ अपराध और भ्रष्टाचार का ही ग्राफ बढ़ा है। बाकी विकास तो कोसो दूर छूट गया है। उन्होंने कहा कि उग्रवादियों द्वारा लेवी के लिए ठेकेदारों की मशीनें फूंकना, हत्या, बलात्कार, रंगदारी, अपहरण आदि आम…
Read MoreRamgarh : फर्जी हस्ताक्षर से जमीन बेचने वाला भू माफिया अजय सिंह गिरफ्तार
रामगढ़। जिले के भू माफियाओं में शामिल अजय सिंह को फर्जीवाड़े के मामले में आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को इस मामले की पुष्टि इंस्पेक्टर विद्या शंकर ने किया है। उन्होंने बताया कि जमीन के मामले का सबसे बड़ा नटवरलाल अजय सिंह जी है। उसने फर्जी हस्ताक्षर से दूसरे व्यक्ति की जमीन बेच डाली थी। शनिवार की अहले सुबह अजय सिंह को शहर के पतरातू बस्ती स्थित रेलवे फाटक के पास स्थित उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को उसे रामगढ़ थाना कांड 329/16 में…
Read MoreJamshedpur : शोषित पीड़ित और दलित आदिवासी महिलाओं का उत्थान पहली प्राथमिकता : मुनमुन चक्रवर्ती
पिछले 20 वर्षों से समाज सेवा कर रही है मुनमुन चक्रवर्ती जमशेदपुर। मुनमुन चक्रवर्ती पिछले 20 वर्षों से समाज में दलित, पीड़ित, शोषित और गरीब आदिवासी सहित हर तबके की महिलाओं के उत्थान के लिए संघर्ष कर रही है। उनका यही प्रयास रहता है कि यही प्रयास रहता है कि कि चाहे कोई भी महिला हो हो शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें। इसके लिए उनका हमेशा ही प्रयास रहता है, अपना और अपने परिवार का भरण पोषण सही तरीके से कर सकें। महिलाओं के उत्थान के साथ-साथ समाज…
Read MoreMumbai / अर्नब गोस्वामी मामला : न्यायिक हिरासत को चुनौती देनेवाली याचिका पर सुनवाई 9 तक टली
मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग सेशन कोर्ट ने शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी की न्यायिक हिरासत को चुनौती देने वाली पुलिस की याचिका की सुनवाई सोमवार (9 नवंबर) तक के लिए स्थगित कर दी है।दरअसल, अर्नब की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनको अलीबाग सीजेएम कोर्ट में पेश कर पुलिस हिरासत की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। सीजेएम कोर्ट के इस फैसले को पुलिस ने सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। पुलिस का कहना है कि मामले…
Read MoreNational : युद्धपोत का कंप्यूटर सिस्टम ‘ओएलएक्स’ पर बेचा गया
– आईएनएस विक्रांत का कंप्यूटर सिस्टम चोरी होने से भारत की सुरक्षा थी खतरे में – एनआईए ने 9 माह में की जांच, जहाज की पेंटिंग करने वाले दो कर्मचारी गिरफ्तार नई दिल्ली। समुद्री परीक्षण के दौर से गुजर रहे स्वदेशी आईएनएस विक्रांत को 2021 तक नौसेना के बेड़े में शामिल किये जाने की योजना है। बंदरगाह परीक्षण के दौरान इसी जहाज के कंप्यूटर हार्डवेयर, प्रोसेसर और कई महत्वपूर्ण पुर्जे चोरी करके ‘ओएलएक्स’ कंपनी में महज 7 हजार रुपये में बेच दिए गए जिसका खुलासा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अपनी 9 माह की…
Read MoreISRO : इसरो ने फिर रचा इतिहास, पीएसएलवी-सी49 से 10 उपग्रहों को सफलतापूर्वक किया लॉन्च
नेल्लोर (आंध्र प्रदेश)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज एक बार फिर इतिहास रचा। शनिवार को इसरो ने एकसाथ 10 उपग्रहों को लॉन्च किया। इनमें से एक भारत का सेटेलाइट है, जिसे पीएसएलवी-सी49 के जरिए लॉन्च किया गया है। पीएसएलवी-सी49 रॉकेट को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। वैज्ञानिकों ने पीएसएलवी-सी49 के माध्यम से 10 उपग्रहों को कक्षा में प्रक्षेपण करने में कामयाबी हासिल की है। भारतीय पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-01 सहित नौ अन्य विदेशी उपग्रहों को कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है। भारतीय उपग्रह ईओएस-01 कृषि और प्राकृतिक…
Read Moreबेंगलुरु: केएएस अधिकारी डॉ. बी सुधा के ठिकानों पर एसीबी का छापा
बेंगलुरु। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने शनिवार तड़के कर्नाटक प्रशासनिक सेवा (केएएस) अधिकारी डॉ. बी सुधा के ठिकानों पर छापा मारा है।यह छापेमारी बेंगलुरु और उडुपी जिले में डॉ सुधा और उसके दोस्तों सहित पांच अन्य स्थानों पर की गई है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार अदालत के निर्देश पर सुधा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपित ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति जमा कर रखी है। शनिवार को सुधा के कोडियाहल्ली में ‘आराधना’ निवास स्थान, यलहंका के शिवनहल्ली में उनके फ्लैट, शांतिनगर में उनके वर्तमान…
Read MoreNational : प्रधानमंत्री मोदी ने पीएसएलवी-सी49 के सफल लॉन्च पर ईसरो को दी बधाई
नई दिल्ली। अंतरिक्ष की दुनिया में इसरो ने शनिवार को नया इतिहास रचते हुए प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी49 को 10 उपग्रहों के साथ लांच किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिशन के सफल परीक्षण पर इसरो और उनकी टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा है, पीएसएलवी-सी49, ईओएस-01 मिशन के सफल परीक्षण के लिए इसरो और उनकी टीम को बधाई। कोरोना काल में हमारे वैज्ञानिकों ने मेहनत से डेडलाइन का पालन किया और तय समय में पीएसएलवी को लॉन्च कर दिखाया है।इनमें भारत का ईओएस-01 (अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट),…
Read More