पंजाब : बठिंडा में प्रियंका गांधी ने आरएसएस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब पूरा पंजाब देश की आजादी के लिए लड़ रहा था तब आरएसएस के लोग अंग्रेजों की चमचागीरी में लगे थे। उन्होंने कभी भी स्वतंत्रता आंदोलन में संघर्ष नहीं किया।
उन्होंने कहा कि देश व लोकतंत्र को बचाने के लिए लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। बिना नाम लिए प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए प्रियंका ने कहा कि देश और लोकतंत्र को तबाह करने वाले नेताओं को इन चुनाव में लोग सबक सिखाएंगे।
This post has already been read 8389 times!