रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के रिनपास के समीप एक नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में भुवनेश्वर राम उर्फ भोलू राम को गिरफ्तार किया गया है। घटना मंगलवार देर शाम की है। बच्चे के परिजनों ने इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कराया है। बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। उसी क्रम में भुवनेश्वर बच्ची के साथ गलत हरकत किया। बच्ची के चिल्लाने पर वह भाग गया। बच्ची ने अपने परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी।
This post has already been read 8055 times!