नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की श्रावस्ती से पार्टी ने धीरेंद्र प्रताप सिंह को टिकट दिया है। धीरेंद्र प्रताप सिंह बीते माह ही कांग्रेस में शामिल हुए थे। इससे पहले वो बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में रह चुके हैं। सिंह श्रावस्ती सदर विधान सभा सीट से 2007 में बसपा के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। धीरेंद्र प्रताप सिंह 2012 में उतरौला विधान सभा सीट से बसपा से ही चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे। उसके बाद वो भाजपा में शामिल हो गए लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से उन्हें टिकट नहीं मिला। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सिंह कांग्रेस में शामिल हुए थे। उसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि उनको यहां से कांग्रेस उम्मीदवार बनाएगी। श्रावस्ती सीट पर छठे चरण में 12 मई को चुनाव होना है। श्रावस्ती लोकसभा सीट मौजूदा समय में भाजपा के पास है, जहां से दद्दन मिश्रा सांसद हैं।
This post has already been read 8270 times!