डोसा वाले की स्पीड देखकर हैरान हुए आनंद महिंद्रा, वीडियो शेयर कर कही ये बात

Anand Mahindra अक्सर अपने ट्विटर हैंडल से नई-नई चीजें शेयर करते रहते हैं जिसे उनके फॉलोअर्स काफी पसंद करते हैं। महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उन्होंने अब एक डोसा वाले का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है...

नई दिल्ली। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अक्सर अपने ट्विटर हैंडल से नई-नई चीजें शेयर करते रहते हैं, जिसे उनके फॉलोअर्स काफी पसंद करते हैं। महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और शायद ही ऐसी कोई छोटी-बड़ी हलचल हो, जिसके बारे में उन्हें जानकारी ना हो। हर बार की तरह आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से कुछ ऐसा शेयर किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है और ट्विटर यूजर्स इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं। दरअसल आनंद महिंद्रा का ये ट्वीट एक डोसा वाले का वीडियो है।

आपको बता दें कि आनंद महिंद्रा इस वीडियो में दिखाई दे रहे डोसा बनाने वाले शख्स की स्पीड देखकर हैरान रह गए और वो इसे अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने लिखा है कि इस सज्जन व्यक्ति की वजह से इनके सामने रोबोट भी अनप्रोडक्टिव और धीमा नजर आता है। मैं उसे देखकर थक गया हूं … और भूख लगी है।

और पढ़ें : ‘बरसो पानी’ इस रहस्यमयी गुफा में 3 बार ताली बजाने पर छत से बरसता है पानी

आनंद महिंद्रा अक्सर टैलेंटेड लोगों का वीडियो और उनकी तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते रहते हैं। पिछले हफ्ते, महिंद्रा ने अपनी मशीन के माध्यम से नारियल पानी बेचने वाले एक विक्रेता का एक वीडियो साझा किया, जो नारियल के अंदर एक छेद ड्रिल करता है। इसके बाद पानी को एक मशीन के जरिए प्लास्टिक के कप में फिल्टर किया जाता है।

आनंद महिंद्रा अपने ट्विटर हैंडल की मदद से जहां एक तरफ देश में चल रहे मुद्दों पर बेबाक राय रखते हुए नजर आते हैं, वहीं दूसरी तरफ वो मजाकिया और मनोरंजक ट्वीट्स भी करते हैं, जो उनके फॉलोअर्स को काफी पसंद आते हैं। इतना ही नहीं, आनंद महिंद्रा यूजर्स के सवालों का रिप्लाई भी करते हैं और उनसे राय भी लेते रहते हैं। आनंद महिंद्रा नये टैलेंट को आगे बढ़ाने के लिए हर मुमकिन प्रयास भी करते हैं, साथ ही लोगों को सम्मानित भी करते हैं। डोसा वाले का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है, जिसे लोग जमकर शेयर कर रहे हैं और अपनी राय भी रख सकते हैं।

ज्यादा ख़बरों के लिए आप हमारे फेसबुक पेज पर भी जा सकते हैं : https://www.facebook.com/avnpostofficial

This post has already been read 9148 times!

Sharing this

Related posts