अमेरिका की तुर्की पर प्रतिबंध लगाने की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका ने तुर्की पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। उत्तरी सीरिया में जारी सैन्य हमलों और नागरिकों को निशाना बनाये जाने की आशंका के बीच ऐसा किया गया है। वित्त मंत्री स्टीफन म्नुशिन ने पत्रकारों से कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आशंका है कि तुर्की आम नागरिकों और अल्पसंख्यक को निशाना बना सकता है। उन्होंने कहा कि ट्रंप नये शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इसके तहत वित्त मंत्रालय को महत्तवपूर्ण नए अधिकार मिल जाएंगे। यह प्रतिबंध प्रत्यक्ष या परोक्ष दोनों हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चाहते हैं कि तुर्की आइएस का कोई भी लड़ाका बचकर ना जा सके। म्नुशिन ने कहा कि फिलहाल अभी तुर्का पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है पर यदि उसने सीरिया पर सैन्य हमला जारी रखा और आम नागरिकों को निशाना बनाया तो प्रतिबंध भी लगायाजा सकता है।

This post has already been read 8488 times!

Sharing this

Related posts