रायपुर। होली के बाद मिडिल में 5441, प्राइमरी में 4 हजार, हाई स्कूलों में 1371 शिक्षकों की भर्ती होगी। प्रदेश में 23 साल बाद सरकारी स्कूलों में भर्ती होने जा रही है। इसमें अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कृषि और फिजिकल एजुकेशन के शिक्षक शामिल हैं।
व्यापमं ने राज्य शासन को इसका प्रस्ताव भेज दिया है। रायपुर संभाग के मिडिल स्कूलों में कुल 910 पद हैं। अन्य संभागों की तुलना में यहां मीडिल के शिक्षकों के कम पद हैं। दुर्ग संभाग में 914, बिलासपुर में 1405, सरगुजा में 1168 और बस्तर संभाग में 1062 पदों पर भर्ती होगी। वहीं, प्राइमरी स्कूलों में सहायक शिक्षकों के लिए सबसे अधिक 420 पद जगदलपुर में हैं। रायपुर के प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान विषय में करीब 300 शिक्षकों की नियुक्ति होगी।
अंग्रेजी में सबसे अधिक शिक्षक
हिंदी मीडियम मीडिल स्कूलों में अंग्रेजी विषय में सबसे अधिक शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इनकी संख्या करीब 2000 है। मिडिल स्कूलों में गणित विषय के 1500 पद भरे जाएंगे। रायपुर जिले के सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी के 310 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। जबकि बिलासपुर में अंग्रेजी शिक्षक के लिए 570 पद हैं। दुर्ग संभाग में 335 अंग्रेजी शिक्षकों के पद भरे जाएंगे।
इंग्लिश मीडियम स्कूलों के लिए 306 पद
पिछली बार शुरू हुए सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 306 शिक्षकों की भर्ती प्रस्तावित है। इसमें कला समूह में 153 और विज्ञान समूह में 153 शिक्षकों की नियुक्त होगी। पिछली बार प्राइमरी के तहत कक्षा पहली में और मिडिल के तहत कक्षा 6 में राज्य के करीब 200 स्कूलों में इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई शुरू हुई। इस बार संबंधित स्कूलों में ही कक्षा दूसरी और 7वीं में भी इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई शुरू होगी।
This post has already been read 12256 times!