डीएवी स्कूल ओरमांझी के छात्रों ने साइंस सिटी का किया भ्रमण !! विद्यार्थियों को साइंस की तरफ प्रोत्साहित करने का मुख्य उद्देश्य: पूनम दूबे

ओरमांझी: प्रखण्ड क्षेत्र स्थित डीएवी स्कूल मुन्ना पतरा चकला ओरमांझी के विद्यार्थियों को साइंस की तरफ प्रोत्साहित करने के लिए साइंस सिटी राँची का शैक्षणिक भ्रमण किया गया।स्कूल के प्राचार्या पूनम दूबे ने बताया कि साइंस सिटी में बच्चों ने लेजर शो, क्लाइमेट चेंज, थ्री-डी शो, हेल्थ गैलरी, साइंस गैलरी, एनर्जी पार्क में वैज्ञानिक जानकारियां हासिल की। यही नहीं विद्यार्थियों ने डायनासोर की प्रजातियों के बारे में भी जाना।और विभिन्न गैलरियों का आनंद लिया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने सब्जेक्ट से जुड़े विषयों के बारे में भी बारीकियां और स्पेस व ग्रहों की स्थिति भी जानी।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विज्ञान विषय संबंधी रोचक जानकारी देने के लिए ऐसे टूर बड़े सहायक होते हैं। स्कूल द्वारा बच्चों की आम जानकारी बढ़ाने के लिए समय-समय पर ऐसे शैक्षणिक टूर आयोजित किए जाते हैं। इस मौके पर शिक्षक शिक्षिकाएं समेत विद्यार्थी मौजूद थे।

This post has already been read 57 times!

Sharing this

Related posts