रांची। रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय के नाम पर वकीलों से ठगी करने के प्रयास का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के मुताबिक किसी व्यक्ति ने प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय की फोटो का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप पर अकाउंट बनाया है। इस फर्जी अकाउंट के जरिये रांची सिविल कोर्ट के वकीलों और अन्य लोगों से ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस बात की सूचना मिलने के बाद रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय विद्रोही ने सभी अधिवक्ताओं को आगाह किया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी माध्यम से रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त के नाम पर ठगी की कोशिश की जाती है तो इसकी सूचना निकटतम थाना में दें। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी उन्होंने न्यायायुक्त को भी दे दी है।
This post has already been read 1006 times!