ओरमांझी: झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा मोर्चा का प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को ईरबा में साकिर अंसारी के कार्यालय के समीप किया गया। जिसकी अध्यक्षता सह संचालन प्रखण्ड अध्यक्ष नागेश्वर महतो ने की। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि झामुमो के पूर्व केन्द्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल कुद्दुस अंसारी, जिला सचिव सोनू मुंडा व जिला संयुक्त सचिव साजिद कौसर उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के द्वारा प्रखंड कमेटी घोषणा की गई। जिसमें युवा मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष साकिर अंसारी,उपाध्यक्ष आदिल अनवर, सज्जाद अंसारी, दिगंबर मुंडा,सचिव सुरेंद्र मुंडा, संगठन सचिव जितेंद्र करमाली को बनाया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी अतिथियों को झामुमो युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष साकिर अंसारी के नेतृत्व में फूल माला गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। झारखंड में 125 यूनिट मुक्त बिजली झारखंड प्रदेश में लाभुकों को देने की घोषणा को सराहा गया। मौके पर साकिर अंसारी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं।झामुमो में छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं को एक समान सम्मान दिया जाता है। कहा कि खास कर युवा कार्यकर्ता पार्टी को नयी दिशा पर ले जाने की क्षमता रखता है।पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा कई प्रकार का योजना धरातल पर दिया जा रहा है। उस योजना का लाभ सीधे तौर पर ग्रामीण जनता ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाना है तो 2024 में लोकसभा के चुनाव में देश से भाजपा को उखाड़ फेंकना है। वहीं श्री अंसारी ने कहा कि आगामी 2024 में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव होने वाला है।उसी की तैयारी को लेकर दिन प्रतिदिन कार्यकर्ता को जनता के लिए काम करना है। इसलिए प्रत्येक जिला के प्रत्येक प्रखंड में कार्यकर्ता जनता के हित के कार्य मे लगे हुए है। ताकि आने वाला लोकसभा विधानसभा में हमारा अपना बहुमत का सरकार बन सके। बीजेपी को झारखंड से उखाड़ फेकने का काम करेंगे। वहीं पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल कुद्दुस अंसारी, धर्मेंद्र सिंह, सोनू मुंडा आदि ने सम्बोधित किया। मौके मुख्य रूप से साकिर अंसारी,मुस्तफा अंसारी,साबीर अंसारी,राजु,एजाज अंसारी, सुनिल,महावीर मुण्डा,महताब आलम (राजु),तनवीर आलम,नौशाद अंसारी, आफताब,सुनिल मुण्डा, युसूफ अंसारी- बब्लु,रऊफ अंसारी,रेजाउल अंसारी,आसीफ, डा०नसीम अंसारी,महमूद आलम,ताहीर खान,अशफाक अंसार, इमामूल अंसारी,कुरबान अंसारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
This post has already been read 3202 times!