ओरमांझी: प्रखण्ड के समीप बरवे पंचायत के डहु गांव में खाद आपूर्ति विधायक प्रतिनिधि सफीउल्लाह अंसारी ने रविवार को गांव के गरीब,असहाय, वृद्धा,विधवा,नि:शक्तो के बीच 100 कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गरीब,असहाय लोगों की मदद करना कांग्रेस पार्टी की परंपरा रही है। यह हमारी सभ्यता व संस्कृति भी है।ऐसा पुनीत कार्य के लिए पार्टी को दैवी कृपा भी है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्य करने की प्रेरणा हम सबों को कांग्रेस पार्टी से ही मिलती है। उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई है। देश की आजादी से लेकर देश में विकास का जो भी कार्य कांग्रेस द्वारा किया गया है। उसे देश की जनता अच्छी तरह से जानती है। इस तरह गरीब,असहाय लोगों के सहयोग करने से लोग तो लांभावित होते ही है। अपना मन भी धन्य हो जाता है। मौके पर मुख्य रूप से ग्रामीण उपस्थित थे।
This post has already been read 1532 times!