रांची। बिहार एसटीएफ और रांची पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी संजय कुमार उर्फ संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। उसे सदर थाना क्षेत्र के बड़गाई से पुलिस ने अवैध रायफल के साथ पकड़ा है। गिरफ्तार संजय पांडव गिरोह का सरगना भी बताया जा रहा है।
संजय सिंह मूल रूप से पटना जिले के धनरुआ थाना के नीमा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, रंगदारी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। संजय पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। रांची के एक वरीय अधिकारी ने खबर की पुष्टि की है।
This post has already been read 2189 times!