Bollywood : विनोद खन्ना हिंदी सिनेमा का ऐसा कलाकार जिन्होंने हीरो के अलावा विलेन के रोल में भी काफी सुर्खियां बटोरी! विनोद खन्ना ने अपने किरदार के साथ हमेशा नए – नए प्रयोग किया! कभी विलन बने तो कभी हीरो बने ! लाखों दिल पर राज करने वाले दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना आज बेशक हमारे बीच नहीं है, लेकिन आज भी वह अपने शानदार अभिनय के लिए याद किए जाते हैं !
निजी जीवन और फिल्मी करियर
6 अक्टूबर 1946 को जन्में विनोद खन्ना एक उद्यमी परिवार से संबंध रखते थे। उनके परिवार के किसी भी सदस्य का अभिनय जगत से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था। उच्च शिक्षा की पढ़ाई के दौरान विनोद का झुकाव फिल्मों की तरफ हुआ और उन्होंने फिल्मों में अभिनय करने का मन बना लिया। विनोद खन्ना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1968 में आई सुनील दत्त निर्मित फिल्म मन का मीत से की। इस फिल्म में विनोद खन्ना ने विलेन की भूमिका निभाई थी।
और पढ़ें : Ranchi : सर्किल इंस्पेक्टर का मुंशी घूस लेते गिरफ्तार

इसके बाद विनोद खन्ना ने आन मिलो सजना, पूरब और पश्चिम, सच्चा झूठा, मेरा गांव मेरा देश, मस्ताना जैसी फिल्मों में सहायक या खलनायक के रूप में काम किया। विनोद खन्ना की गिनती उन अभिनेताओं में होती है, जिन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत खलनायक के रूप में की! लेकिन अपने दमदार अभिनय और गुड लुकिंग के कारण जल्द ही वह बॉलीवुड में राज करने लगे और हीरो बन गए!
इसे भी देखे : प्रियंका गाँधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कांग्रेस पुरे देश में कर रही है प्रदर्शन

साल 1971 में आई फिल्म हम तुम और वो में विनोद को लीड रोल में काम करने का मौका मिला। इसी साल विनोद खन्ना ने गीतांजलि से शादी कर ली। इनके दो बच्चे हुए अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना, जोकि अभिनेता हैं। इस दौरान विनोद ने कई मुख्य भूमिका और मल्टी स्टारर फिल्मों में अभिनय किया जिनमें मैं तुलसी तेरे आंगन की, जेल यात्रा, ताकत, दौलत, हेरा-फेरी, अमर अकबर एंथनी, द बर्निंग ट्रेन, खून-पसीना आदि शामिल हैं। इन दिनों विनोद खन्ना ने काफी सारा स्टारडम पाया!

बॉलीवुड से संन्यास
एक समय ऐसा था जब विनोद की गिनती बॉलीवुड के सबसे टॉप अभिनेताओं में होने लगी थी, लेकिन अचानक उन्होंने बॉलीवुड से संन्यास ले लिया और आध्यात्मिक गुरु ओशो की शरण में जाकर रहने लगे। इस कारण 1985 में गीतांजलि से उनका तलाक हो गया।1987 में विनोद ने संन्यास छोड़कर बॉलीवुड में फिल्म इन्साफ से कमबैक किया। विनोद ने 1990 में दूसरी शादी कविता से कर ली। विनोद और कविता के दो बच्चे बेटा साक्षी खन्ना और बेटी श्रद्धा है।

राजनीति में कदम
साल 1997 में विनोद ने राजनीति में कदम रखा और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। विनोद खन्ना अभिनेता होने के अलावा, निर्माता और सक्रिय राजनेता भी रहे हैं। वह भाजपा के सदस्य थे और कई चुनाव जीत चुके थे। इसके बाद उन्होंने पंजाब में गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की। साल 2002 में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें संस्कृति और पर्यटन मंत्री बना दिया था। 2017 में कैंसर से विनोद खन्ना का निधन हो गया था। विनोद खन्ना आज हमारे बीच नहीं है लेकिन अपनी बेहतरीन अदाकारी और जनसेवा की भावना के बदौलत वह हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुकपेज पर लाइक करें,खबरें देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें. Avnpost.Com पर विस्तार से पढ़ें शिक्षा, राजनीति, धर्म और अन्य ताजा तरीन खबरें
This post has already been read 23579 times!