जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की ‘मुंबई सागा’ का टीजर जारी

संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित मल्टीस्टारर फिल्म ‘मुंबई सागा’ इसी साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। क्राइम पर आधारित इस फिल्म में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के अन्य किरदारों में काजल अग्रवाल, महेश मांजेरकर, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रोहित रॉय, समीर सोनी और अमोल गुप्ते ने भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। वहीं फिल्म को रिलीज करने से पहले फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी किया है। अभिनेता जॉन अब्राहम ने ट्विटर पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा-‘जब बॉम्बे मुंबई नहीं था और हिंसा रास्तों पर राज करती थी। साल की इस गाथा के लिए। मुंबई सागा 19 मार्च को सिनेमाघरों में।’

फिल्म के टीजर में  लगभग सभी प्रमुख किरदारों की झलक दिखायी गयी है। टीजर में जॉन अब्राहम का इंट्रोडक्शन कराया गया हैं। टीजर में जॉन अब्राहम को  गैंगस्टर अमर्त्य राव की भूमिका में दिखाया गया है। वहीं इमरान हाशमी   पुलिस ऑफ़िसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। टीजर में इन दोनों अभिनेताओं के अलावा महेश मांजेरकर और सुनील शेट्टी की भी झलक हैं। ‘मुंबई सागा’ भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराधा गुप्ता और संगीता अहीर द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित एवं संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित हैं। यह फिल्म इसी साल यानी 19 मार्च, 2021 को रिलीज होगी।

This post has already been read 4952 times!

Sharing this

Related posts