ठंड का कहर, रांची में 6.5 तक पहुंचा पारा

02-03 जनवरी को कई इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि का अनुमान

रांची। पूरे झारखंड में इन दिनों ठंड का कहर जारी है। इस दौरान लगभग पूरे राज्य का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चल रहा है। ठंड की वजह से लोग अपने घरों में दुबके नजर आ रहे हैं। सोमवार की रात रांची का न्यूनतम तापमान भी 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इधर राज्य के पलामू जिले में सबसे ज्यादा ठंडा रहा।मौसम विभाग के अनुसार एक जनवरी से मौसम का मिजाज बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। झारखंड के उत्तरी, पश्चिमी तथा मध्य भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी आशंका जतायी है कि दो और तीन जनवरी को राज्य के कई जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती हैं। ठंड से बचने के लिए रांची जिला प्रशासन ने शहर में लालपुर चौक, मेन रोड, कोकर चौक, कचहरी चौक व रातू रोड सहित अन्य जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।

This post has already been read 7002 times!

Sharing this

Related posts