राहुल की रैली फ्लॉप, झारखंड को मोदी पसंद हैं : भाजपा

रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राहुल गांधी का सोमवार को झारखंड में सभा सुपर फ्लॉप रही। शाहदेव ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी की सभा में उतनी भीड़ उमड़ी, जितनी भाजपा के प्रदेश नेताओं के नुक्कड़ सभा में उमड़ती है। उन्होंने कहा कि झारखंड को वैसे भी मोदी ही पसंद हैं। 

क्योंकि अगर रैलियों और उन सीटों पर सफलता के स्ट्राइक रेट की बात करें, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्ट्राइक रेट 80.9 प्रतिशत है। जबकि राहुल गांधी का मात्र 18.1 प्रतिशत है, जो कि साफ दिखाता है कि झारखंड की जनता को राहुल गांधी से कोई लगाव नहीं है। 

शाहदेव ने कहा कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस के राहुल गांधी जब भ्रष्टाचार की बात करते हैं, तो वह हास्यास्पद लगता है।

This post has already been read 5970 times!

Sharing this

Related posts