महिलाओं का भरोसा भाजपा के प्रति बढा है : कपिल मिश्रा

रांची। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि पिछले पांच सालों में महिलाओं के हित में जो  भाजपा ने काम किए हैं उससे महिलाओं का भरोसा भाजपा के प्रति बढा है। उन्होंने कहा कि हर घर में कमल का फूल खिलाएंगे और फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे।

 उन्होंने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी  द्वारा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित उठाए गए सवाल को हास्यास्पद बताया। उन्होंने  कहा कि राहुल जी 70 सालों तक सत्ता में आप लोग रहे आप लोग के रहते हैं महिला सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए। पूजा सोमवार को भाजपा के मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में बोल रही थीं।

उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के सुरक्षा के लिए जो भी वातावरण बना है वह भाजपा सरकार की वजह से है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को इस मामले में जागरूक होना पड़ेगा। सरकार और कानून अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए महिला मोर्चा जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। 

This post has already been read 5708 times!

Sharing this

Related posts