झारखंड की विपक्षी पार्टियां सिद्धांतहीन और मुद्दाविहीन: भाजपा

रांची । भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि झारखंड की विपक्षी पार्टियां सिद्धांतहीन और मुद्दाविहीन है। वे विकास विरोधी नकारात्मक राजनीति करती रही है। विपक्षी दलों के पास झारखंड के विकास का कोई एजेंडा नहीं है और न ही जनता उनपर भरोसा करती है।

शुक्ल ने सोमवार को कहा है कि कांग्रेस का घोषणापत्र महज एक कोरी कल्पना है। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस इन घोषणाओं को भूल जाती है, लेकिन उन्हें यह नही भूलना चाहिए कि घोषणाएं अपेक्षाओं को उड़ान देती है तथा उनका उल्लंघन उतनी ही गहरी प्रतिक्रिया भी पैदा करती है। जबकि भाजपा की कथनी और करनी में एकरूपता है। भाजपा जो कहती है वह करती है।

उन्होंने कहा है कि इस विधानसभा चुनाव में पूरे झारखंड में सशक्त, स्वावलंबी और स्वाभिमानी झारखंड के निर्माण को आगे  बढ़ाने के लिए जनता का भारी समर्थन भाजपा के साथ है। झारखंड में विपक्षी दल भाजपा सरकार द्वारा किये गए लोकप्रिय कार्यों से इतनी घबरा गयी है कि उन्हें भाजपा से अकेले लड़ने  के लिए अपनी क्षमता पर भरोसा नहीं है।

जनता ने इन पार्टियों को  खुद को साबित करने पर्याप्त मौका दिया लेकिन ये भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद, और कुशासन से बाहर नहीं निकल सकी। उन्होंने कहा है कि इस विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता का अपार समर्थन भाजपा को मिलने वाला है क्योंकि झारखंड की जनता का अटूट विश्वास भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री रघुवर दास के कुशल नेतृत्व में है।

This post has already been read 5673 times!

Sharing this

Related posts