दो लोकसभा चुनावों में नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया था भितरघातः अमरनाथ

खूंटी । भाजपा के कद्दावर नेता पद्मविभूषण कड़िया मुंडा के बेटे अमरनाथ मुंडा ने खूंटी विधानसबा सीट से भाजपा उम्मीदवार व सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि नीलकंठ सिंह मुंडा ने दो लोकसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ भितरघात किया था। रविवार को झामुमो के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में अमरनाथ मुंडा ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मंत्री नीलकंठ ने भाजपा के कड़िया मुंडा और 2014 के चुनाव में अर्जुन मुंडा के खिलाफ काम किया था।

नीलकंठ और उनके समर्थकों ने कड़िया मुंडा और अर्जुन मुंडा को हराने का हर संभव प्रयास किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में नीलकंठ सिंह मुंडा ने पार्टी लाइन से हटकर अपने बड़े भाई और कांग्रेस उम्मीदवार काली चरण मुंडा के पक्ष में काम किया था। हालांकि मंत्री के भितरघात के बावजूद भाजपा उम्मीदवार दोनों चुनाव जीत गये।चुनाव के दौरान मीडिया में आयी थी बातेंलोकसभा चुनाव के प्रचार दौरान भी भितरघात की बातें मीडिया में आयी थी, लेकिन मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा और उनके समर्थकों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था।

उनका कहना था कि जितने वोट 2019 के चुनाव में मिले थे, उतने मत कभी भाजपा को न खूंटी विधानसभा क्षेत्र में मिले थे और न ही तोरपा में। उनका कहना था कि सभी विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार होने के कारण मतों का बिखराव नहीं हुआ और भाजपा कांग्रेस उम्मीदवार से पिछड़ गयी। 

This post has already been read 7404 times!

Sharing this

Related posts