झामुमो ने मुसलमानों के अधिकारों का हनन कर आपमानित करने काम कियाः डॉ. लुईस

दुमका । भाजपा उम्मीदवार व राज्य सरकार की मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने रविवार को पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में सरकार के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनायी। कहा, सरकार ने सभी वर्गों का ख्याल रखा है। मुस्लमानों के लिए नया हज हाउस का निर्माण करवाया है। वहीं पिछली सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 8 करोड़ रुपये से बनाने वाले हज हाउस को खानापूर्ति करते हुए महज चार करोड़ रुपये ही खर्च किया।

बाकी चार करोड़ अपने पेट में भर लिया। उन्होंने कहा कि इससे यह सबित होता है कि झामुमो ने मुसलमानों के अधिकारों का हनन कर आपमानित करने काम किया है। जल, जंगल और जमीन की बात करते हैं, लेकिन झामुमो नेता ने अपने कार्य काल में क्या किया। उन्होंने कहा कि पांच साल में जो विकास हुआ है, वह पिछले 20 सालों में नहीं हुआ है। फिर किस मुंह से कह रहे, भाजपा ने कुछ नहीं किया है। मंत्री डॉ. मरांडी ने भाजपा का श्लोगन दोहराते हुए कहा कि हमारा संकल्प है, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास। जनता के आशीर्वाद से हम फिर से सरकार बनाने जा रहे। भाजपा का 65 पार लक्ष्य है। जनसैलाब बता रहा हैं कि भाजपा इससे भी आगे जाने वाली है।

इस अवसर पर झामुमो के कई सक्रिय कार्यकर्ताओं ने डॉ. लुईस मरंडी की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा। इसमें गोलबंधा, बास्कीडीह, कुंजवोना, रानीघाघर, मसानजोर आदि पंचायतों के 140 झामुमो सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, गौरीशंकर यादव, बिमल मंडल, त्रिभुवन सिह, बिष्णु मंडल, रमेश हांसदा, किरानी मुर्मू आदि उपस्थित थे। 

This post has already been read 7211 times!

Sharing this

Related posts