झाविमो ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, बाबूलाल लड़ेंगे धनबार से

रांची। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। चौथी सूची में झाविमो ने नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। झाविमो सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को पार्टी ने इसबार धनबार से उम्मीदवार बनाया है।

झाविमो उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने धनवार से बाबूलाल मरांडी, कोडरमा से रहेश हर्षधर, बरकट्ठा से बटेश्वर मेहता, हजारीबाग से मुन्ना सिंह, बड़कागांव से दुर्गाचरण प्रसाद,

सिल्ली से उमेश महतो, खिजरी से अंतु तिर्की, रांची से सुनील कुमार गुप्ता और कांके से कमलेश राम को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि बाकी बची सीटों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द की जायेगी।

This post has already been read 6485 times!

Sharing this

Related posts