विपुल शुक्ला को राज्यपाल पदक, सराहनीय सेवा के लिए पंकज कंबोज होंगे सम्मानित

रांची। झारखंड सशस्त्र पुलिस जैप-1 के रांची स्थित प्रांगण में गुरुवार को अलंकरण परेड समारोह में राज्य के कुल 60 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक/ वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक एवं सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा। विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) विपुल शुक्ला, पुलिस उपाधीक्षक चाईबासा के अरविंद कुमार और पुलिस उपाधीक्षक अनिमेष कुमार गुप्ता  को मिलेगा। 

वहीं, सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक हजारीबाग रेंज के डीआईजी पंकज कंबोज और एटीएस की एसपी ए विजयालक्ष्मी, नवल शर्मा, इम्तेयाज अहमद, संजीव कुमार झा, रामायण मुर्मू, नरेन्द्र प्रधान, सत्येन्द्र मिश्रा, लालमणि प्रसाद प्रजापति, राजेन्द्र नाथ मुंडा, मनमसिंह चाम्पिया, सरयू प्रसाद, सर्वजित कुमार, सिकंदर राय, धीरज दिवाली, कुल बाहादूर श्रेष्ट, मीन बहादूर खत्री, धर्मेश तिर्की, गोविंद राम, अलबिनुस कच्छप, संतोश कुमार राय, आलोक कुमार रजक, बोवास होरो, संजीव कुमार मुंडा, रविकांत मिश्र, विक्रांत शंकर झा और हैदर अली  को प्रदान किया जाएगा।

जबकि वीरता पदक से गुमला जिले के सदानंद सिंह, अशोक कुमार,याकुब सुरीन व बीएसएफ के सहायक समादेष्टा अपर पुलिस अधीक्षक लातेहार विपुल पांडेय, आलोक कुमार दुबे, मनीष कुमार राय, नितीन खंडेलवाल, झारखंड जगुआर के रितेन प्रधान, राज कुमार सिंह, सुमन क्षेत्री, अनुज कुमार सिंह, पाताल हेम्ब्रम और खूंटी जिला के चंदन कुमार, धनंजय कुमारअवधेश कुमार दिग्वजय सिंह, पप्पू शर्मा,जोरोग सुरीन, संजीव कुमार, फिलिप कुजूर, विनोद राम, लोहरदगा जिले के केश्वर साहू, अनिल कुमार तिवारी,शशि शेखर कुमार,परमेन्द्र कुमार,राजू साहू, जगरनाथ लकड़ा, रामविलास महतो, पंकज तिर्की तथा राजू कुमार रजक   को नवाजा जायेगा।

This post has already been read 5289 times!

Sharing this

Related posts