पूर्व विधायक अकील अख्तर झामुमो से निष्कासित

रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पूर्व विधायक अकील अख्तर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है।

पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने बुधवार को बताया कि अख्तर के अलावा पार्टी की केंद्रीय सदस्य सरोज लकड़ा, निर्मला भारती और रत्थू उरांव को झामुमो के सभी संगठनिक पदों से मुक्त करते हुए पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्काषित किया गया है। इन नेताओं ने निजी स्वार्थ में केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के विपरीत एवं पार्टी संविधान के विरोध में काम किया है। इसलिए इन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया।

This post has already been read 6436 times!

Sharing this

Related posts