मुंबई। कोटक महिन्द्रा बैंक ने शुक्रवार को सिक्वेल कैंपेन लाॅन्च किया, जिसमें फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और एथलिट पीटी उषा लोगों को तरक्की के संदेश देते नजर आएंगी। पिछले साल 2018 को बैंक ने इसी तारीख को अपना कैंपेन लाॅन्च किया था। बैंक के मुताबिक वह भारत के लोगों के जज्बे और सपने को सलाम करता है। इसका मकसद ऑल-इन-वन’ 811 डिजिटल बैंक अकाउंट है जो सबके लिए खुला है। इसे सपने पूरा करने और समस्या समाधान के लिए बनाया गया है। रणवीर सिंह और पीटी उषा के जरिए दिखाई जानेवाली 811 #DreamsInvited इस कहानी में हास्य और मनोरंजन दोनों हैं। 811 #DreamsInvited की कहानी की पॄष्ठभूमि ड्रीमलैंड गेस्टहाउस है, जो सपनों के शहर मुंबई के उपनगर में स्थित एक होटल है। यहां देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोग ठहरे हुए हैं। वे अपने सपने की तलाश में हैं। रवणवीर सिंह इस होटल के मैनेजर की मुख्य भूमिका में हैं। कोटक 811 की ही तरह होटल मैनेजर अपने मेहमानों के बारे में राय नहीं बनाता बल्कि उन्हें सपनों के करीब लाने में मदद करता है। पीटी उषा स्वयं अपनी भूमिका में हैं। उनका शुमार उन भारतीयों में होता है, जिन्होंने सपना देखने की हिम्मत की, पुराने चलन को चुनौती दी और इतिहास बनाया। कोटक महिन्द्रा ग्रुप के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर कार्ती मार्शन के अनुसार आरंभ से ही कोटक विभिन्न तबकों और इलाकों के भारतीयों को उनके सपने सच करने में मदद देता आया है। वर्ष 2018 में हमारी 811 कैंपेन के साथ हम सभी भारतीयों तक पहुंचे, विशेष कर उन तक जो बैंकिंग सेवाओं से वंचित थे। हमने सभी भारतीयों तक बैंकिंग सेवाओं को पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया। हमारा नया कैंपेन भी उसी ध्येय को और आगे बढ़ाता है। यह भारत की बदलती सोच और भारतीयों को प्रोत्साहित करता है कि वे बड़ा सोचें और अपने सपनों को पूरा करें, भले ही उनका सपना कितना ही कठिन और अविश्वसनीय क्यों न हो। कोटक 811 हर एक के लिए खुला है।
This post has already been read 7603 times!