रांची। भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यकांत केलकर ने स्वामी दिव्यानंद जी महाराज को झारखंड प्रदेश के प्रधान संरक्षक मनोनीत किया है। साथ ही यह आशा व्यक्त की है कि स्वामी जी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से रक्षा मंच और भी मजबूत होकर कार्य करेगा और मंच के उद्देश्य को पूरा करने में सक्षम होगा। भारत को पुनः विश्वगुरु के सिंहासन पर विराजमान कराने में मंच की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी और उस नक्शे कदम पर देश अब चल पड़ा है। उल्लेखनीय है कि दिव्यानंद महाराज पूर्व से कई संगठनों में राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के दायित्व का निर्वहन निरंतर करते हुए हिंदुत्व, सामाजिक और राष्ट्र के कार्य में समर्पित रूप से अपना योगदान देते आ रहे हैं। शुक्रवार को दिव्यानंद महाराज कहा कि कि मंच के उद्देश्य को दृष्टिकोण में रखते हुए पूर्ण प्रयास के साथ कार्य करूंगा। साथ ही सभी से उचित सहयोग की अपेक्षा भी है।
This post has already been read 7055 times!